Bhojpuri Actress Chandani Singh Exclusive: भोजपरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। बीते दिनों ही वह हरियाणवीं सिंगर और एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ स्टेज शेयर करते हुए देखे था, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया था। इसमें वो एक्ट्रेस की कमर को टच करते दिखे थे। ट्रोलिंग के बाद एक्ट्रेस ने उन पर बैड टच का आरोप लगाया। हालांकि, पवन सिंह ने माफी मांग ली थी। वहीं, अंजलि ने भी पोस्ट शेयर कर कहा कि उन्होंने पवन को माफ कर दिया है और वो इस मैटर को ज्यादा खींचना नहीं चाहती हैं। इन सबके बीच अब भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने जनसत्ता.कॉम के साथ बात की और अंजलि के आरोपों को फर्जी बताया। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने ऐसा फेमस होने के लिए किया।
अंजलि राघव संग पवन सिंह के विवाद पर भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने जनसत्ता से बातचीत में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘ये फर्जी है। वो टीआरपी पाने के लिए ऐसा कर रही हैं। क्योंकि उन्हें उनकी खुद की इंडस्ट्री में तो कोई जानता नहीं है। सोच रही हैं कि कहीं से कुछ तो मिल जाए। फेमस होने के लिए उनका (पवन सिंह) नाम लेना बहुत जरूरी हो गया है लोगों को। ये मैं देखती हूं कि फेमस होना है तो पवन सर का नाम लेना ही लेना है। मैं देखती हूं कि जिस चीज में उनका मतलब नहीं होता है, उस चीज में भी लोग उनका नाम बेमतलब ही लेते हैं।’
भोजपुरी में हुए विवादों को लेकर चांदनी सिंह कहती हैं, ‘जिसमें कुछ बात होती है उसी के तो चर्चे होते हैं। आज के समय में पवन सिंह और खेसारी जी ही हैं…हिंदी वाले भी भोजपुरी वालों को सिर्फ यूज कर रहे हैं। देखिए, कोई भी गाना है या फिल्म है उसमें किसी भी लड़की को लाएंगे तो वो हिट हो जाएंगे। इसमें कोई सोचने वाली बात नहीं क्योंकि इसमें पवन सिंह होंगे। किसी भी फिल्म या गाने को हिट कराने के लिए उनका नाम ही काफी है। बहुत से गाने ऐसे रहे हैं, जिसमें लड़की कुछ ठीक से नहीं कर पाती है लेकिन, फिर भी वो गाने हिट हैं जबकि वो खुद कह चुके हैं कि उनका काम भी उन्हें करना पड़ता है। वो इसलिए हिट हुआ क्योंकि उसमें पवन सिंह हैं। लड़की से कोई मतलब नहीं कि इसमें हीरोइन कौन है। आउटसाइडर्स भोजपुरी फेमस नहीं कर रहे हैं बल्कि वो खुद को चमकाने के लिए आती हैं।’
अंजलि के आरोपों को लेकर चांदनी सिंह आगे कहती हैं, ‘मैं ये जानती हूं कि अपने यूपी-बिहार में जो भी लड़कियां होती हैं, किसी वजह से कोई गलती हो भी जाए तो वो लड़कियां चुप हो जाती हैं क्योंकि अपनी इज्जत अपने हाथ में है। उस लड़की को तो कुछ ऐसा किया ही नहीं गया है। फिर भी वो बोल रही है क्योंकि उसको अपनी इज्जत की पड़ी ही नहीं है, जो लड़की खुद को लेकर खुलकर ऐसी बातें करे उससे निर्लज्ज लड़की कोई और हो ही नहीं सकती है। अगर आपको इतनी पीड़ा थी तो आप डायरेक्ट फोन करके बोली होतीं। आपको दो दिन बाद याद आ रहा है कि आपके साथ ऐसा हुआ है। वीडियो में दिख भी रहा है कि उन्होंने इतना ज्यादा मेकअप किया है। पेट पर इतना ज्यादा साइनर लगाया हुआ है तो किसी की भी नजर चली जाएगी कि कुछ लगा हुआ है क्या? तो लड़कों को नहीं पता होता है कि आप पेट पर अपने मेकअप पोतकर बैठी हुई हैं। लड़कों को क्या पता है? उस साइनर की वजह से उनको लगा होगा कि कुछ लगा हुआ है क्या? बदनामी पवन सर की पीठ पर लदी होती है। वो अच्छा करने गए लेकिन उनके साथ बुरा हो गया।’
विवादों में पवन सिंह का नाम क्यों?
इसी बातचीत में चांदनी सिंह से पूछा गया कि किसी भी कॉन्ट्रोवर्सी में सिर्फ पवन सिंह का ही नाम क्यों लिया जाता है? निरहुआ दिनेश लाल यादव, रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू जैसे स्टार्स का नाम विवादों में क्यों नहीं? इस पर चांदनी कहती हैं, ‘देखिए ये सभी भोजपुरी के सुपरस्टार्स हैं लेकिन, वो कहते हैं ना कि अमिताभ बच्चन कोई नहीं बन सकता है तो बस अपने पवन सर अमिताभ बच्चन हैं। आज के समय में वो इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर हैं। किसी को राजनीति भी करनी है तो वो तब भी उन्हीं का नाम लेते हैं। जिसे गाने फिल्म हिट करानी होती है तो वो भी उनका ही नाम लेते हैं। ऐसा भगवान ने उनको बनाया है।’
आकांक्षा पुरी और आउटसाइडर्स एक्ट्रेस पर दिया बयान
चांदनी सिंह ने आगे आउटसाइडर्स एक्ट्रेस और आकांक्षा पुरी के भोजपुरी में अफॉर्ड ना कर पाने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘ये हमारी इंडस्ट्री के लोगों की गलती है, जो ऐसी ऐसी लड़कियों को ला रहे हैं। क्या हमारे यूपी-बिहार में लड़कियों की कमी है। इसमें कुछ आर्टिस्ट हैं भी, जो अच्छा काम कर रही हैं। अगर हमारी इंडस्ट्री के बड़े कलाकार चाहते हैं कि दूसरी इंडस्ट्री के कालाकार काम करना चाहते हैं तो अच्छी बात है। लेकिन मौका सबको देना चाहिए। हमारे स्टार्स इनोसेंट हैं, वो काम करने का मौका देते हैं। दूसरी इंडस्ट्री की लड़कियां छल कपट से भरी हुई हैं। यहां आकर गड़बड़ कर रही हैं। ऐसी लड़कियों को थूककर चाटने वाला काम नहीं करना चाहिए। अगर आकांक्षा पुरी अगर ऐसा कहा है तो उन्हें यहां काम नहीं करना चाहिए।’
वहीं, जब आकांक्षा पुरी के उस बयान का जिक्र किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भोजपुरी अभिनेत्रियां उनसे जलती हैं। क्योंकि उनके व्यूज वहां की एक्ट्रेस से ज्यादा आते हैं। चांदनी ने इस पर कहा, ‘हां तो सही बात है अगर आप आधे कपड़े पहनकर दिखाती हैं तो व्यूज तो आएंगे ही ना और यहां हमारी इंडस्ट्री की लड़कियां लहंगा साड़ी में ही तहलका मचा देती हैं।’
यह भी पढ़ें: ‘गले लगाते हैं गाल खींचते हैं…’, पवन सिंह पर अंजलि राघव के आरोपों पर बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस, ट्रोल्स को भी दिया जवाब