Dinesh Lal Yadav: भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी में शुमार आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) जब भी साथ में बड़े स्क्रिन या शो में नजर आते हैं, कुछ ना कुछ धमाका जरूर होता है। यही वजह है कि लोग उनको साथ में बार-बार देखना चाहते हैं। हाल में उनके सॉन्ग का एक वीडियो (Bhojpuri Video) इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। गाने के बोल हैं- हमारे पतिदेव जी। इस वीडियो में दिनेश लाल यादव के साथ आप आम्रपाली दुबे का जबरदस्त डांस देख सकते हैं। हाल ही में पवन सिंह का एक गाना रिलीज हुआ था जिसके बोल थे मेरे मरद महोदय जी। उसी के बाद आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल का हमारे पतिदेव जी रिलीज हुआ है। इस गाने को निरहुआ के फैंस खासे पसंद कर रहे हैं।
हमारे पतिदेव जी गाना भोजपुरी(Bhojpuri Ke Gane) फिल्म विनाशक का है। गीत को आजाद सिंह ने लिखा है। वहीं कंपोज आजाद सिंह और साजन मिश्रा की जोड़ी ने मिलकर किया है। गाने को इंदु सोनाली और नीलकमल सिंह ने गाया है। गाने को हाल ही में याशी फिल्म के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसको अब तक 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को फिल्म में बतौर एक आइटम सॉन्ग यूज किया गया है जिसे वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे एक बार फिर साथ में फैंस को रिझाने आ रहे हैं। फिल्म में एक्शन के साथ रोमांस नजर आने वाला है।
जुबली स्टार निरहुआ (Nirahua) भोजपुरी फ़िल्म जगत के ऐसे अभिनेता है जिनके भोजपुरी गाने भोजपुरी श्रोताओं के बीच काफी पसंद की जाती है। फिलहाल वायरल हो रहे इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के काफी बेस्ट केमिस्ट्री देखी जा सकती है। आम्रपाली दुबे पवन सिंह के साथ फिल्म शेर सिंह में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह निरहुआ के साथ विनाशक में भी मुख्यभूमिका में हैं। वहीं फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म राजमहल की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।

