Bhojpuri Ka Dance Video: भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी में शुमार आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) जब भी साथ में बड़े स्क्रिन या शो में नजर आते हैं फैंस पर छाप छोड़ देते हैं। दोनों की जोड़ी को लोग इस कदर पसंद करते हैं कि बार-बार साथ में आने पर भी लोगों में उतनी ही उत्सुकता बनी रहती है। इस बीच दोनों का एक वीडियो (Bhojpuri Video)  इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। गाने के बोल हैं- हमारे पतिदेव जी। इस वीडियो में दिनेश लाल यादव के साथ आप आम्रपाली दुबे का जबरदस्त डांस प्रैक्टिस करते हुए देखा सकता है। यह वीडियो अवॉर्ड फंक्शन Ibfa Signapure 2020 का है। इस लाइव शो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ को डांस परफॉर्म करना था जिसके लिए वह प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देख जा सकता है कि दोनों ना सिर्फ डांस प्रैक्टिस कर रहे हैं बल्कि मस्ती भी कर रहे हैं। दोनों को कोरियोग्राफर के बताए डांस स्टेप्स को फॉलो कर रहे हैं। स्टेज पर उनके साथ कई डांसर्स भी नजर आ रहे हैं। वहीं एक सीन में भोजपुरी एक्ट्रेस रितू सिंह भी दिखाई दे रही हैं जो निरहुआ और आम्रपाली दुबे को डांस करते हुए देख रही हैं। 4 जनवरी को याशी फिल्म के यूट्यूब चैनल पर अपलोड इस वीडियो को 5 मिलियन बार देखा जा सकता है।

बता दें हमारे पतिदेव जी गाना भोजपुरी(Bhojpuri Ke Gane) फिल्म विनाशक का है। गीत को आजाद सिंह ने लिखा है। वहीं कंपोज आजाद सिंह और साजन मिश्रा की जोड़ी ने मिलकर किया है। गाने को इंदु सोनाली और नीलकमल सिंह ने गाया है। गाने को हाल ही में याशी फिल्म के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसको अब तक 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को फिल्म में बतौर एक आइटम सॉन्ग यूज किया गया है जिसे वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है।