Dinesh Lal Yadav Bhojpuri Song Video: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद करते हैं। वहीं ऑनस्क्रीन आम्रपाली दुबे के साथ उनकी जोड़ी के लाखों फैंस है यही कारण है कि जब भी वह कभी साथ नजर आते हैं देखते ही देखते इंटरनेटर पर छा जाते हैं। इस बीच दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिनेश लाल (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे काफी बोल्ड डांस मूव्स (Bhojpuri Dance Video) किए हैं।
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का एक गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वायरल हो रहा यह गाना हाल ही में वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने के बोल हैं- ‘जाड़ के जोगाड़ करके जा ये राजा।’ यह सॉन्ग दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘आशिक आवारा’ का है। इस गाने को श्याम देहाती ने लिखा है जबकि राजेश रजनीश ने इसमें अपना संगीत दिया है।
बता दें जुबली स्टार निरहुआ (Nirahua) भोजपुरी फ़िल्म जगत के ऐसे अभिनेता है जिनके भोजपुरी गाने भोजपुरी श्रोताओं के बीच काफी पसंद की जाती है। फिलहाल वायरल हो रहे इस गाने (Bhojpuri Viral Song) में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के काफी हॉट केमिस्ट्री देखी जा सकती है। इनडोर स्टूडियो में शूट किए गया यह गाना आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल के अब तक के सबसे बोल्ड गानों में से एक है। गाने में शॉवर के बीच भी एक सीन फिल्माया गया है जिसमें आम्रापाली दुबे और निरहुआ के बोल्ड अवतार को साफ-साफ देखा जा सकता है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माए गए इस गाने को रजनीश ने गाया है। वहीं फिमेल वॉयस के रूप में इंदु सोनाली की आवाज को रिकॉर्ड किया गया है। यह गाना साल 2016 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया है जिसे अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं यह सॉन्ग एक बार भोजपुरिया दर्शकों के दिलो दिमाग में घूम रहा है।

