Bhojpuri Video Song: जुबली स्टार Dinesh Lal Yadav निरहुआ भोजपुरी फ़िल्म जगत के इकलौते ऐसे अभिनेता है जिनकी फिल्मे भोजपुरी की हर टेरिटरी में धूम मचाती है। निरहुआ की सिपाही फिल्म भी व्यवसाय के मामले में काफी सफल साबित हुई थी। फिलहाल इसका एक गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है जिसमें निरहुआ और आम्रपाली दुबे के काफी हॉट केमिस्ट्री देखा जा सकता है। हाल ही में वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को लोग बार-बार सुन रहे हैं। गाने के बोल हैं- दिलवा में होला गुदगुदिया। गाने को इनडोर शूट किया गया है। वैसे तो दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री हमेशा ही कमाल करती है लेकिन इस गाने में उनके बीच फिल्माए गए सीन्स काफी ज्यादा रोमांटिक बन पड़ा है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माए गए इस गाने को मशहूर एक्टर सिंगर खेसारी लाल ने गाया है। फिमेल वॉयस के रूप में हनी बी की आवाज को रिकॉर्ड किया गया है। गीत को श्यमा देहाती ने लिखा है जिसे ओम झा ने अपनी धुनों से काफी प्यारा बनाया है।
बता दें जिस फिल्म का यह गाना इस समय छाया हुआ है, वह भी उत्तर भारत के कई राज्यों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बनारस और गोरखपुर सहित लगभग 30 सिनेमा घरो में रिलीज हुई सिपाही को दर्शको ने हाथों हाथ लिया था। बनारस के आनंद चित्र मंदिर ने तब इस फिल्म के मात्र 3 दिनों में सवा दो लाख का व्यवसाय किया करने की बात कही थी। इसके साथ ही मुम्बई में भी सिनेमा घरों से फ़िल्म देखकर निकले लोगो ने फ़िल्म की काफी तारीफ की थी।
फिल्म सिपाही का निर्माण शिव सुनीता क्रिएशन प्रोडक्शन के बैनर तले शिव नारायण सिंह ने किया था जबकि प्रेमांशु सिंह ने इस फिल्म को निर्देशित किया था। फ़िल्म में निरहुआ के साथ लकी अदाकारा आम्रपाली दुबे की रोमांटिक जोड़ी ने नजर आई थी। फिल्म में इसके आलावा सुशील सिंह, संजय पांडे, मनोज टाईगर, अयाज़ खान, अनुप अरोरा, सत्य प्रकाश सिंह, देव सिंह, संतोष श्रीवास्तव, धामा वर्मा, संजय वर्मा जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया था।

