Dinesh Lal Yadav: भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ (Nirahua) की एक फिल्म आ रही है- लल्लू की लैला (LALLU KI LAILA)। इसका एक गाना इनदिनों लोगों को खूब भा रहा है। वायरल हो रहे इस गाने में दिनेश लाल के साथ यामिनी सिंह (Yamini Singh) नजर आ रही हैं। हाल में ही इस गाने को अपलोड किया गया जिसको अब तक 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यामिनी संग निरहुआ की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में निरहुआ यामिनी संग शादी की इच्छा जता रहे हैं। गाने के बोल भी काफी मजेदार है, ’17 से 18 के एज ओही से मैरेज करूंगा’ (17 Se 18 Ke Age Ohi Se Marriage Karunga)। यामिनी की खूबसूरती पर फिदा निरहुआ गाने में उनसे 17 से 18 की एज में मैरिज करने की बात कह रहे हैं। साथ ही वह यह भी कहते हैं कि शादी बिना दहेज करेंगे।
गाने की बात करें तो काफी खूबसूरत लोकेशन में गाने को शूट किया गया है। निरहुआ जल्द ही आम्रपाली दुबे और यामिनी सिंह के साथ फिल्म ‘लल्लू की लैला’ में धमाल मचाने आ रहे हैं। यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होगी। अभी तक इसके कई गाने यूट्यूब पर रिलीज किए जा चुके हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना ’क्रेजी मुझको कर देती है’ रिलीज हुआ था। वहीं दो दिन पहले ही ‘होई 17 से 18 के एज ओही से मैरेज करूंगा’ गाना रिलीज हुआ है। यह गाना दिनेश लाल यादव और यामिनी सिंह पर फिल्माया गया है।
गाने को आजाद सिंह ने लिखा है। वहीं गाने में प्रवाल ने अपनी आवाज दी है। इस गाने की धुन को मधुकर आनंद ने सजाया है। देखते ही देखते यह गाना लोगों के बीच तेजी से फैल रहा है। लोगों को आम्रपाली दुबे के इतर दिनेश लाल की यामिनी संग केमिस्ट्री को लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
