दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी के सबसे सफल और लोकप्रिय जोड़ी में से एक हैं। उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी ना सिर्फ फिल्मों में हिट रही है बल्कि कई भोजपुरी गानों (Bhojpuri Song) के एल्बम से भी सुर्खियां बटोरी हैं। इस बीच दोनों का एक होली सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है जिसमें आम्रपाली दुबे निरहुआ को गाली(गारी) देने की बात कह रही हैं। वहीं निरहुआ कहते हैं कि मुझे खेसारी लाल (Khesari Lal) और रितेश पांडे (Ritesh Pandey) ना समझो।

अंतरा प्रियंका सिंह की आवाज में वायरल हो रहे इस गाने के बोल हैं- ‘रंग डलबअ त देब हजार गारी’ (Rang Dalba T Dehab Hajar Gaari)। निरहुआ और आम्रपाली के नोकझोक भरे इस गाने को फैंस इतने पसंद कर रहे हैं कि रिलीज के महज 3 दिन के भीतर ही 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

दरअसल गाने में निरहुआ को रंग लगाने के लिए मना करती हैं। वह कहती हैं कि ड्रेस थोड़ा महंगा पहनी हुई हूं। इस ड्रेस के पीछे बहुत बवाल हुआ है। दिनेश पूछते हैं, कैसा बवाल? आम्रपाली कहती हैं, ये लखनऊआ लहंगा रंगने नहीं दूंगी। आम्रपाली की ऐसी बात पर निरहुआ कहते हैं कि फिर तुम मेरे बारे में ज्यादा नहीं जानती हो। मैं फूल तैयारी करके आया हूं। और हमको रितेश पांडे और खेसारी लाल ना समझो। निरहुआ ये बात इसलिए कहते हैं कि लहंगा लखनऊआ गाने को लेकर रितेश पांडे और खेसारी लाल के बीच विवाद हो गया था। रितेश ने गाने को अपना बताया था जिसे खेसारी लाल की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे के नोक-झोक भरे इस भोजपुरी होली सॉन्ग को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अंतरा प्रियंका सिंह के आलाव दिनेश लाल यादव ने गाने में अपनी आवाज दी है। गाने के बोल प्यारे लाल ने लिखा है वहीं संगीत आशीष वर्मा का दिया हुआ है। इस गाने को निरहुआ के म्यूजिक कंपनी Nirahua Music World पर अपलोड किया गया है।