Chhath 2025: सनातन धर्म में छठ पूजा का बहुत महत्व है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है। आज यह पर्व पूरे देश और विदेशों तक अपनी धूम फैल चुका है। पांच दिन तक चलने वाले इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना की जाती है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने से यह पर्व शुरू होता है और यह पूजा संतान की प्राप्ति के लिए की जाती है। ऐसी मान्यता है कि छठ का व्रत रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और परिजन स्वस्थ रहते हैं।

छठ पर भोजपुरी में गानों की भी बहार रहती है। हर छोटे-बड़े भोजपुरी स्टार ने इस अवसर पर गाने बनाए हैं। आज जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, उसके बोल हैं- “चला गंगा किनारे”। गाने को खेसारी लाल यादव ने करिश्मा कक्कड़ के साथ गाया है। वहीं गाने में सपना चौहान भी नजर आ रही हैं। गाने के बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं और म्यूजिक दिया है पप्पू प्रेमी और मोनू सिन्हा ने।

Dhanteras 2025: ‘धनी हो सब धन’- धनतेरस से पहले देखें पवन सिंह और क्वीन शालिनी का ये गाना

गाने में सपना, खेसारी लाल यादव की भाभी के रोल में हैं और वह अपने देवर को सुबह उठाकर छठ पूजा के लिए चलने को कहती हैं, जबकि खेसारी सुबह-सुबह सोना चाहते हैं। गाने में देवर-भाभी की मीठी नोकझोंक और छठ पूजा की पवित्रता दिखायी गई है। गाना विज़ुअली भी काफी आकर्षक है।

गाना YouTube चैनल Khesari Music World पर 11 नवंबर 2023 को अपलोड किया गया था। अब तक इसे लगभग 20 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Karwa Chauth 2025: ‘आज करवा चौथ है’- यूट्यूब पर छाया सिंगर कल्पना का ये गीत, 23 मिलियन से ज्यादा मिल चुके हैं व्यूज

कब है छठ पूजा 2025

छठ पूजा इस बार 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक मनाई जाएगी।

छठ पूजा में कब क्या है?

• पहला दिन (25 अक्टूबर): नहाय‑खाय
• दूसरा दिन (26 अक्टूबर): खरना व्रत
• तीसरा दिन (27 अक्टूबर): संध्या अर्घ्य
• चौथा दिन (28 अक्टूबर): उषा अर्घ्य और व्रत का समापन