Navratri Song: आज नवरात्रि का आखिरी दिन है और कल फिर पूरा देश दशहरे का त्योहार मनाएगा। आज माता के नौ दिन पूरे हो रहे हैं और ऐसे में हम आपको नवमी का खास देवी गीत बताने जा रहे हैं। जिसके बोल हैं ‘भूखसबू जे नवमी’ और यूट्यूब पर इसे 60 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

साल 2021 में आया ये गाना पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ स्मृति सिन्हा ने अभिनय किया है, जो उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने को यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों से काफी प्यार मिला है।

यह भी पढ़ें: ‘सदस्यता यूं ही नहीं मिल जाती’, भाजपा में लौटे पवन सिंह तो नेहा सिंह राठौर ने शेयर की अंजलि राघव संग विवादित तस्वीर

ये भक्ति भाव वाला गीत है, जो मां दुर्गा की भक्ति से भरा हुआ है और इसमें पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज ने जान डाल दी है। पवन सिंह के साथ स्मृति सिन्हा की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था। जो लोग भोजपुरी भक्ति गीत पसंद करते हैं उन्हें ये जरूर सुनना चाहिए।

गाने के बोल-

करब नवरात असो सुनी ऐ बलम
विधि विधान कुछु जानिले ना हम

की पूजा में ना करिहा कवनो
कमी धनिया
हां हां कमी धनिया
भुखबु जे नवमी धनिया
बन जईबू मम्मी धनिया
आ भुखबु जे नवमी धनिया
बन जईबू मम्मी धनिया

नया नौहर बानी अभी कनिया पिया
लागता की होई परेशानिया पिया

हां हां हां …!
भक्ति आ भाव रानी जानी नु हो
टेंशन का लेलु हम बानी नु हो
माईये कृपा से तोहके पवनी धनिया
हां हां पवनी धनिया
भुखबु जे नवमी धनिया
बन जईबू मम्मी धनिया
भुखबु जे नवमी धनिया
बन जईबू मम्मी धनिया