Bhojpuri Video Song, Khesari Lal yadav: यूट्यूब किंग के नाम से मशहूर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं। खेसारी लाल यादव के गानों को भोजपुरी दर्शकों के साथ ही हिन्दी दर्शकों का भी काफी प्यार मिलता है। खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका हर गाना मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

खेसारी लाल यादव का सॉन्ग ‘बोलिया बोले कोइलरिया’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव के अनोखे अंदाज को देखने को लिए फैंस टूट पड़े हैं। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 4 मिलियन यानी 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को फैंस से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है जिसके चलते एक बार फिर खेसारी लाल यादव का ये शानदार गाना वायरल हो गया। 3 मिनट के इस गाने में खेसारी लाल रोमांटिक अंदाज में अपनी प्रियतमा को मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

‘बोलिया बोले कोइलरिया’ गाने को हर उम्र के दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। गाने के बोल शानदार हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देंगे। गाने को खेसारी लाल यादव और कल्पना ने गाया है जबकि इसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। इस पूरे गाने के दौरान खेसारी लाल यादव अपने नए लुक से दर्शकों को खासा इम्प्रेस कर रहे हैं जो कि फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।


खेसारी लाल यादव को पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। जिसके बाद खेसारी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट गाने और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया। खेसारी लाल यादव को उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म के जरिए खेसारी लाल यादव ने साबित कर दिया कि वो बेहतरीन गायक के साथ ही एक मंझे हुए कलाकार भी हैं।