Bhojpuri Video Song, khesari lal yadav, kajal raghwani: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) और काजल राघवानी का सॉन्ग कुछ ता लगाव रहे पिछले जन्म के (Kuch Ta Lagav Rahe Pichala Janam Ke) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक यूट्यूब पर इस गाने को 31 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव के चाहने वाले इस गाने को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।
फिल्म ‘बागी’ का ये गाना रिलीज होने के साथ ही भोजपुरी दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया था। मालूम हो कि 2 मिनट 24 सेकंड के गाने को खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है वहीं गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। गाने को गाने के साथ ही इस गाने में खेसारी लाल यादव ने परफॉर्म भी किया है।
गाने के बोल काफी शानदार हैं और पूरे गाने के दौरान खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की धमाकेदार जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। काजल राघवानी पूरे सॉन्ग के दौरान काफी खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि फिल्म ‘बागी’ में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को फैंस का काफी प्यार मिला था और दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों का काफी पसंद आई थी।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी हिट जोड़ी में से एक है दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। हिदुस्तानी, दीवानापन, मेहंदी लगा के रखना, इंतेकाम और संघर्ष जैसी फिल्मों में दर्शकों ने काजल और खेसारी की जोड़ी को खूब पसंद किया था।