Bhojpuri Song, Khesari Lal Yadav, Kajal Raghwani: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल (Khesari Lal) के भोजपुरी गाने इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। इस बीच खेसारी लाल का एक भोजपुरी गाना (Bhojpuri Songs) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भारत में बढ़ती गर्मी के बीच खेसारी लाल का नया गाना ‘कूलर कुर्ती में लगा ला’ (Coolar Kurti Me Laga La) यूट्यूब पर वायरल हो चुका है। खेसारी लाल के गानों की लोकप्रियता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस भोजपुरी गाने को अब तक 201 मिलियन से भी अधिक बार देखा चुका है।
गाने की बात करें तो खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने इसे मिलकर गाया है। वायरल हो रहे इस गाने के बोल हैं- ‘कूलर कुर्ती में लगा ला।’ इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। इस गाने को भोजपुरी श्रोताओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। कूलर कुर्ती में लगा ला’ गाने को हर उम्र के दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। गाने के बोल शानदार हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देंगे। गाने में खेसारी लाल यादव जबरदस्त तरीके से डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। जिसके बाद खेसारी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट गाने और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया। खेसारी लाल यादव को उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म के जरिए खेसारी लाल यादव ने साबित कर दिया कि वो बेहतरीन गायक के साथ ही एक मंझे हुए कलाकार भी हैं।