Bhojpuri Video Song, khesari lal yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) किसी परिचय के मोहताज नही हैं। खेसारी लाल का हर एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है और जमकर सुना जाता है। इस बीच खेसारी लाल का नया गाना ‘चुम्मा दे द सेनिटाइजर लगाके’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अपने रिलीज के कुछ ही घंटों में इस गाने को 11 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव के चाहने वाले इस गाने को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।

जीतू द्वारा निर्देशित खेसारी लाल यादव के इस गाने में चांदनी सिंह भी नजर आ रही हैं। रिलीज होने के साथ ही भोजपुरी दर्शकों की जुबान पर ये गाना चढ़ गया था। गाने में खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी को मनाते हुए नजर आ रहे हैं। 3 मिनट 49 सेकंड के इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है वहीं गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं।

इस गाने में खेसारी लाल यादव ने परफॉर्म भी किया है। गाने के बोल काफी शानदार हैं और पूरे गाने के दौरान खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह की धमाकेदार जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। चांदनी सिंह पूरे सॉन्ग के दौरान काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव उन्हें मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान खेसारी के दर्जनों गाने हुए रिलीज: खेसारी लाल यादव के लॉकडाउन के दौरान भी दर्जनों गाने रिलीज हो चुके हैं। वहीं पवन सिंह और रितेश पांडे के गाने भी लॉकडाउन में छाए हुए हैं। खेसारी लाल के एक गाने-‘भतार भटियारा रहता जाके आरा’को लेकर काफी विवाद भी हो गया था। लोगों ने खेसारी लाल पर आरोप लगाया था कि ये गाना उन्होंने पवन सिंह को टारगेट करते हुए गाया था। खेसारी लाल ने इससे इंकार करते हुए लोगों से इस विवाद को ना बढ़ाने की अपील की थी।