Nirahua New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म जय वीरू का नया गाना यू ट्यूब पर रिलीज बहो चुका है। गाने के बोल हैं- जब ले ना मुर्गा बोलेगा। गाने में निरहुआ के साथ हैं अदाकारा शुभी शर्मा। निरहुआ ने गाने में अदाकारी के साथ ही अपनी आवाज का भी जलवा बिखेरा है। निरहुआ के साथ आलोक सिंह ने भी गाने को अपनी आवाज दी है। जय वीरू के इस गाने के बोल लिखे हैं आजाद सिंह ने और संगीत दिया है धनंजय मिश्रा ने। सुब्बाराव गोसांगी के निर्देशन में बनी फिल्म जय वीरू में दिनेश लाल के साथ मुख्य भूमिका में आम्रपाली दुबे भी हैं। मुस्कान मूवीज इंडिया के बैनर तले इस फिल्म के गाने जब ले ना मुर्गा बोलेगा को कोरियोग्राफ किया है राम देवन और दिलीप ने।
इस गाने को रिलीज के साथ ही 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को रिलीज हुए मात्र 2 दिन हुए हैं। लोगों के प्यार को देखते हुए लग रहा है कि दिनेश लाल यादव के दूसरे गानों की तरह ही ये गाना भी ब्लॉकबस्टर साबित होगा।
बता दें कि दिनेश लाल यादव सिंगर से एक्टर बने हैं। बेहद साधाराण परिवार से ताल्लुक रखने वाले दिनेश लाल ने अपने हुनर और कड़ी मेहनत से एक ऐसा मुकाम पा लिया है जहां पहुंच पाना सबके बस की बात नहीं होती। दिनेश को लोग निरहुआ के नाम से ज्यादा जानते हैं। निरहुआ की लोकप्रियता को देखते हुए ही बीजेपी ने आम चुनाव में उन्हें लोकसभा का टिकट दिया था। हालांकि निरहुआ जीत नहीं सके लेकिन फिल्मी करियर में वो सुपरहिट हैं।

