भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना ‘हमार वाला डांस’ भोजपुरी लवर्स को बहुत पसंद आ रहा है। गाने को दर्शकों ने इतना प्यार दिया है कि पवन सिंह के इस 2019 के हिट सॉन्ग को 21 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं इसी के साथ पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव के सुपरहिट गाने ‘बिस्कुट डुबाके’ गाने को भी पीछे छोड़ दिया है। खेसारी लाल यादव की फिल्म भाग खेसारी भाग के गाने को अब तक 10,865,278 व्यूज मिले हैं। जबकि पवन सिंह के ‘हमार वाला डांस’ गाने को 21,279,242  बार देखा जा चुका है।

पवन सिंह के फैंस ऐसे में कह रहे हैं कि ये गाना साल का बेस्ट सॉन्ग है। गाने में पवन सिंह काफी स्पॉटी लुक में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ख्याति शर्मा के साथ पवन सिंह जमकर डांस करते दिख रहे हैं। पवन सिंह और ख्याति का डांस लैवेल काफी हद तक मैच कर रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ स्टाइलिश अवतार में डांस करते दिख रहे हैं।

खास बात ये भी है कि इस सुपरहिट गाने को पवन सिंह ने ही गाया है। म्यूजिक दिया है विनय विनायक ने। लिरिक्स अनुपम पांडे के हैं। गाने में दोनों स्टार्स के कपड़े भी काफी कलरफुल और अट्रैक्टिव हैं। ऐसे में कॉस्ट्यूम और स्टाइलिंग वसुंधरा जोशी की है।

तो वहीं Khesari Lal Yadav के इस गाने को पवन सिंह के गाने ने बीट कर दिया। बिस्कुट डुबा के गाने को खेसाली लाल यादव ने ही गाया है। वहीं प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने भी खेसारी के साथ सुर से सुर मिलाए हैं। इसके गीतकार हैं आजाद सिंह और संगीत का निर्देशन किया है ओम झा ने।

इससे पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक्ट्रेस मोनालिसा के साथ सॉन्ग ‘उतारके दुपट्टा’ (Uttar Ke Dupatta) ट्रेंड पर था। गाने में मोनालिसा और पवन सिंह रोमांस करते नजर आ रहे हैं।