भोजपुरी सिनेमा के हिट कलाकारों की लिस्ट में खेसारी लाल यादव का नाम सबसे पहले लिया जाता है। म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें हिट मशीन भी कहा जाता है। हाल ही में रिलीज हुए उनके लेटेस्ट सॉन्ग ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। खेसारी लाल अपने डांस मूव्स से लेकर रोमांटिक अंदाज से लोगों को दीवाना बना देते हैं। 24 घंटे के अंदर उनका लेटेस्ट सॉन्ग चर्चा में आ जाता है। ऐसा ही कुछ उनके रंगबाज गाने के साथ हुआ है।
खेसारी लाल यादव का गाना रंगबाज बीते दिन रिलीज हुआ। यूट्यूब पर दस्तक देते ही यह गाना ट्रेंडिंग में आ गया है। इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारा गाना रंगबाज ट्रेंड कर रहा है।’ आइए जानते हैं कि इस गाने को यूट्यूब पर अभी तक कितने व्यूज मिल चुके हैं।
शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव का ‘रंगबाज’ गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा गया है। म्यूजिक वीडियो में खेसारी के साथ प्रियंका राय की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिली। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी म्यूजिक लवर्स तो चाहकर भी इस गाने की वीडियो से नजरें नहीं हटा सकते हैं।
रंगबाज को यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज
खेसारी लाल यादव के हालिया रिलीज रंगबाज गाने को यूट्यूब पर 2.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। एक दिन के अंदर यह गाना लोगों के बीच चर्चा में आ गया है। सॉन्ग के बोल भी सुनने लायक है। खासतौर पर खेसार-प्रियंका की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने इस गाने को और ज्यादा दमदार बनाने का काम किया है। अगर आपने अभी तक इस गाने को नहीं सुना है, तो यूट्यूब पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। संभावना है कि यह गाना जल्द ही भोजपुरी के टॉप सॉन्ग की लिस्ट में अपनी जगह बना सकता है।
यह भी पढ़ें: Akhanda 2 Collection: ‘अखंडा 2’ ने पहले दिन ही हिला दिया बॉक्स ऑफिस, क्या अब खत्म होगा ‘धुरंधर’ का खेल?
खेसारी लाल यादव के लिए साल 2025 शानदार रहा है। हमेशा की तरह इस साल भी उनके कई गानों को लोगों से भरपूर प्यार मिला है। सोशल मीडिया पर भी उनके सॉन्ग की रील्स खूब वायरल होती रहती है।
