बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से खेसारी लाल यादव ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें पहली बार में जीत हासिल नहीं हुई। चुनाव के बाद अब हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार का नया गाना यूट्यूब पर छा गया है। इसमें उनके साथ समिता गिरी नजर आई हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया गया। आइए इस गाने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपना लेटेस्ट रोमांटिग गाना रिलीज कर दिया है। इसका नाम ‘लागेलु नागिन जईसे’ है, जिसमें उन्हें समिता गिरी के साथ जबरदस्त रोमांस करते हुए देखा गया। यह गाना यूट्यूब पर दस्तक देते ही वायरल होने लगा है। खेसारी लाल के बारे में बता दें कि वह अपने रोमांटिक अंदाज के गानों के लिए जाने जाते हैं। डांस मूव्स से लेकर उनके चेहरे के हाव-भाव को लोग बहुत पसंद करते हैं। लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है।

‘लागेलु नागिन जईसे’ सॉन्ग में खेसारी लाल यादव का डैशिंग अंदाज देकने को मिला है। वहीं, बात एक्ट्रेस समिता गिरी की लुक की करें, तो उन्होंने अपने दिलकश अंदाज से लोगों को दीवाना बना दिया है। इस भोजपुरी गाने को आवाज खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने दी है। वहीं, सॉन्ग के बोल लिखने की जिम्मेदारी छोटू यादव सुरजीत ने लिखे है। इसके अलावा, गाने के संगीत को आर्या शर्मा ने तैयार किया है।

यह भी पढ़ें: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी जाह्नवी-वरुण की जोड़ी, नोट कर लें स्ट्रीमिंग डेट

खेसारी लाल यादव और समिता की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद किया गया है और गाने ने इंटरनेट पर आग लगाने का काम किया है। समिता की अदाओं पर खेसारी लाल यादव का रिएक्शन भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अगर आपने इस सॉन्ग को अभी तक नहीं सुना है, तो यूट्यूब पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। इस सॉन्ग को 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और दर्शकों ने कमेंट सेक्शन में इसके ऊपर खूब मजेदार प्रतिक्रिया दी है। ज्यादातर यूजर्स खेसारी और समिता की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।