Bhojpuri Songs On Navratri: सितंबर 2025 के आखिर में नवरात्रि शुरू होने वाले हैं और इस अवसर को लेकर लोग पहले से ही बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। नवरात्रि, जो देवी दुर्गा की पूजा और उपासना का पर्व है, भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा भी है। इस खास समय में भक्त अपनी श्रद्धा और भक्ति को एक नए रूप में व्यक्त करते हैं। वहीं, हिंदी के अलावा भोजपुरी सिनेमा में भी गायक नवरात्रि के इस पर्व को लेकर अपने गीतों के जरिए लोगों के दिलों में भक्ति का रंग भरता है।
कई भोजपुरी सिंगर नवरात्रि के आसपास नए गाने रिलीज करते हैं, तो कुछ के पुराने गाने ही यह पर्व आते ही वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही अब गायक पवन सिंह के एक सॉन्ग के साथ हुआ, नवरात्रि आने से पहले ही उनका यह भोजपुरी गीत ‘दुलरी मयरिया’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यूट्यूब पर इस भक्ति गीत को Wave Music ने साल 2023 में अपने चैनल पर शेयर किया, जिसे अभी तक 32 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
मां की भक्ति में लींन नजर आए पवन सिंह
‘दुलरी मयरिया’ देवी गीत के वीडियो में पवन सिंह लाल रंग के कुर्ते में मां दुर्गा की प्रतिमा के आगे बैठकर हारमोनियम बजाते हुए गीत गाते नजर रहे हैं। वहीं, उनके साथ बगल में पीली साड़ी और लाल चुनरी में चांदनी सिंह भी दिखाई दे रही हैं। गीत में पवन सिंह कहते हैं कि चम चम चमके लाल चुनरी, लगतानि माई मोरी सुनरी। यह गीत आपको बहुत पसंद आएगा। बता दें कि इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसके बोल गीतकार रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह थे।
अब ‘दुलरी मयरिया’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाना सुनने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि कितना सुंदर भजन हैं मन भक्ति से प्रसन्न हो गया। वहीं, कुछ लोग पवन सिंह की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी पवन सिंह की सिंगिंग के दीवाने हैं, तो उनके इस भजन को अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं और उनके दूसरे भजन ‘अड़हुल के फुल’ के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।