Akshara singh And Pawan Singh Controversy: पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच का विवाद अब काफी बड़ा रूप ले लिया है। हाल में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के पवन सिंह को लेकर किए खुलासे के बाद कई तरह के रिएक्श सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर जहां अक्षरा सिंह को पवन सिंह के फैंस गंदे कमेंट्स कर ट्रोल कर रहे हैं वहीं अब भोजपुरी सिंगर निशा दुबे (Nisha Dubey) ने भी इस मामले पर अपनी टिप्पणी दी है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सिंगर ने पवन सिंह पर अक्षरा के लगाए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पवन सिंह ऐसा नहीं कर सकते। वह एक अच्छे इंसान हैं।
निशा दुबे ने कहा, मैं किसी के बारे में यह भावना लेकर कमेंट्स नहीं करूंगी कि वह मेरे क्लोज हैं। दोनों के साथ मैंने काम नहीं किया है तो जो वैल्यू पवन जी की मेरे नजरों में वही अक्षरा सिंह के लिए है। अक्षरा अगर कहती हैं कि पवन सिंह उनका करियर खत्म करना चाहते हैं तो ऐसा नहीं है। मेरा ये व्यक्तिगत विचार है कि पवन जी गलत नहीं हो सकते। वो मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं। पवन जी तो मीडिया में आकर नहीं बोल रहे कि उन्होंने क्या किया फिर आप (अक्षरा) ऐसा क्यों कर रही हैं। क्यों किसी पर कीचड़ उछाल रही हैं। अगर चीजें बिगड़ रही हैं तो पर्सनली उनसे कहिए।
अक्षरा पर भड़कते हुए कहा कि जब रिलेशनशिप में आईं तब तो मीडिया वालों से नहीं पूछा तो इस समय सब पब्लिकली क्यों कर रही हैं। जब प्यार सीक्रेट तरीके से किया तो इस समय क्यों मीडिया में कह रही हैं। ये भी सीक्रेट किया जा सकता है। निशा ने आगे कहा कि जब कोई एक गलत करता है तो सबको उसी नजर से देखा जाता है। जो भी करना है पर्सनल लेवल पर करो ऐसे छीछालेदर क्यों कर रही हैं। उनका तरीका गलत है।