Khesari Lal Yadav bhojpuri Bol Bam Song: सावन का महीना शुरू हो चुका है। वहीं भोजपुरी कांवड़ सॉन्ग इस महीने को अपनी तरह से खास बना रहे हैं। धड़ाधड़ भोजपुरी गाने यूट्यूब पर रिलीज हो रहे हैं। शिव भक्तों के लिए भोजपुरी में कई गाने अब तक रिलीज किए जा चुके हैं। पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल, अक्षरा सिंह, प्रमोद प्रेमी सहित कई छोटे गायकों के गाने की एक लंबी फेहरिस्त सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है। इसी बीच खेसारी का रिलीज हुआ नया कांवड़ सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने के बोल हैं-सईया के हमरा कांवर के दोकान (Saiya K Humra Kanwar K Dukaan)।
हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को अब तक 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। सॉन्ग का म्यूजिक काफी शानदार है लिहाजा इसके सुनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ट्रेंडिंग में शुमार इस गाने को खेसारी लाल ने गाया है। वहीं म्यूजिक आशिष वर्मा ने दिया है जिसे यादव राज ने लिखा है। गाने को जी म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। वहीं इस गाने की जानकारी खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दी है।
बता दें सावन में बोल बम सॉन्ग की काफी धूम होती है। भोजपुरी गानों की एक अलग ही तासीर होती है। लोगगीत से लेकर मॉडर्न तरीके से गाए हुए भोजपुरी गानों को सावन में चाव से सुने जाते हैं। खेसारी लाल सावन के पहले से ही कांवड़ सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं। मालूम हो कि खेसारी लाल अब तक 10 भोजपुरी कांवड़ सॉन्ग रिकॉर्ड कर चुके हैं। भोला जी खुश हो जाले भांग गांजा से, गेरुआ कलर सड़िया किनले बानी, जब भंगिया पिसे के परेला, बाजे बोल बंम के गाना सहित कई और भी गाने शिवभक्तों के लिए रिकॉर्ड कर चुके हैं। गाने की बात करें तो ‘सईया के हमरा कांवर के दोकान’ गाने में खेसारी लाल कांवड़ यात्रियों की सामग्री सहित शिव की पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री का बेच रहे हैं। वह भी भारी डिस्काउंट के साथ।