Khesari Lal Yadav bhojpuri Bol Bam Song: सावन के महीने में भोजपुरी गानों की धूम मची है। भोजपुरी में लगातार एक के बाद सिंगर्स के गाने रिलीज हो रहे हैं। शिव भक्तों के लिए भोजपुरी में कई गाने अब तक रिलीज किए जा चुके हैं। पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल, अक्षरा सिंह, प्रमोद प्रेमी सहित कई छोटे गायकों के गाने की एक लंबी फेहरिस्त है। इसी बीच खेसारी का रिलीज हुआ नया कांवड़ सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने के बोल हैं-‘गाई के गोबर महादेव।’

बता दें खेसारी लाल के अब तक 15 से अधिक गाने सावन में रिलीज हो चुके हैं। लोग उनके गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज इस गाने को सुनने वालों संख्या लगातार बढ़ रही है। ट्रेंडिंग में शुमार इस गाने को खेसारी लाल ने गाया है। वहीं म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है जिसे प्यारे लाल यादव कवि जी ने लिखा है। गाने को जी म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। वहीं इस गाने की जानकारी खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दी है।

बता दें सावन में बोल बम सॉन्ग की काफी धूम होती है। भोजपुरी गाने भोजपुरी सुनने वालों के लिए एक अलग ही माहौल रचने का काम करते हैं। लोगगीत से लेकर मॉडर्न तरीके से गाए हुए भोजपुरी गानों को सावन में चाव से सुने जाते हैं। खेसारी लाल सावन के पहले से ही कांवड़ सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं। मालूम हो कि खेसारी लाल अब तक, भोला जी खुश हो जाले भांग गांजा से, गेरुआ कलर सड़िया किनले बानी, जब भंगिया पिसे के परेला, बाजे बोल बंम के गाना सहित कई और भी गाने शिवभक्तों के लिए रिकॉर्ड कर चुके हैं।