Bhojpuri Akshara Singh: इन दिनों अक्षरा सिंह एक बेहतरीन सिंगर बन कर उभरी हैं। फिल्मों के अलावा वह लगातार गाने भी रिकॉर्ड कर रही हैं। इस बीच उनका आया एक सैड सॉन्ग लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। अक्षरा का यह दर्दभरा गाना इंटरनेटर पर काफी वायरल हो रहा है। इस सैड सॉन्ग के बोल हैं- ‘क्यों तुम्हे चाह लिया-किसी को अपना बनाए होंगे तभी वो मुझको भुलाए होंगे’। वीडियो में अक्षरा सिंह की-बोर्ड पर धुन बजाती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही रिकॉर्डिंग स्टूडियो में भी वह रिकॉर्ड करती दिख रही हैं। हालांकि इस गाने का फूल वीडियो अभी आना बाकी है। लोग अक्षरा की आवाज और इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि अक्षरा का यह तीसरा सैड सॉन्ग है। इससे पहले वह ‘बेवफा तेरे बिन हम भी जी लेंगे’ और ‘जिस पगले को दिल से चाहा’ जैसे सैड सॉन्ग गाकर पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। दोनों ही गानों को 10 मिलियन से ज्यादा बार सुना गया है। वहीं वायरल हो रहे इस गाने को अरविंद तिवारी ने लिखा है। संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है।

अक्षरा का जिस पगले को दिल से चाहा सैड सॉन्ग ठीक उस वक्त आया था जब उनके और पवन सिंह के बीच के रिश्ते में दूरियां आ गई थीं। लोगों द्वारा इस गाने को पवन सिंह से ही रिलेट कर देखा गया था। इस गाने के साथ ही कई अक्षरा के फैंस पवन सिंह पर धोका देने का आरोप भी लगाते नजर आए थे। बता दें अक्षरा सिंह की कई फिल्मे जल्द रिलीज़ होने जा रही है जिनमे ‘लव मैरिज ‘,लैला मजनू ,राजा राजकुमार और मजनूआ शामिल है। फिल्म लव मैरिज में जहां अमरीश सिंह होंगे वही लैला मजनू में प्रदीप पांडेय चिंटू नजर आएंगे। मजनूआ और राजा राजकुमार में रितेश पांडेय और अक्षरा सिंह की जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)