Akshara singh And Pawan Singh Controversy: भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह अक्षरा सिंह के लगाए कई आरोपों पर अब तक चुप्पी साधे हुए थे लेकिन हालिया एक लाइव शो में इशारों-इशारों में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को लेकर कई बातें बोल दीं। देवघर में एक लाइव शो के दौरन पवन सिंह ने कहा कि हम तो बोलते नहीं लेकिन लगता है हमें चुप रहने नहीं दिया जाएगा। लेकिन जहां तक है पवन सिंह चुप है और चुप ही रहेगा। हम आप लोगों से भागकर कहां जाएंगे। दर्शकों को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने कहा कि मैं आपके लिए जीता हूं और आपके लिए ही मरूंगा। क्योंकि पवन सिंह की श्रोता ही पवन सिंह के लिए भगवान है।

पवन सिंह ने आगे अक्षरा को टारगेट करते हुए कहा, क्या है कि यूट्यूब छा गया है दुनिया में। तरह-तरह की बात लोग बोल रहे हैं। हमको जवाब नहीं देना है। क्या सही क्या गलत है, बाबा के दरबार में हैं बाबा सबको फल देगा। छोटी मुंह बड़ी बात मुझे मेरे श्रोता ने बनाया है। और श्रोताओं का आशीर्वाद है तो कोई भगा नहीं सकता। हवा को कोई मिटा सकता है क्या।

भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी कभी नंबर 1 की जोड़ी मानी जाती थी लेकिन दोनों में अपने निजी संबंधों को लेकर इतना मनमुटाव हुआ कि आज पब्लिकली एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों के बाद अक्षरा सिंह को पवन सिंह के परिवार की तरफ से जाने से मारने की धमकी मिलने लगीं जिसके बाद अक्षरा सिंह ने मुंबई पुलिस से शिकायत की।

अक्षरा सिंह का इंटरव्यू वायरल होने के बाद पवन सिंह के फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। अक्षरा ने पवन सिंह पर फिल्म इंडस्ट्री से बाहर करने और किसी को काम ना देने जैसे आरोप लगाते हुए शराब के नश में हिंसात्मक व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया था।