Khesari Lal Yadav: बस कुछ ही दिन बचे हैं नए साल के आगमन में। ऐसे में तमाम बड़े सितारों संग जश्न का आयोजन किया जा रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी नए साल के जश्न में डूबी है। इसकी एक झलक भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल (Khesari Lal) ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। खेसारी लाल ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं। खेसारी स्मृति सिन्हा के सामने गाते हैं- का कमी रहे खेसरिया अहीर में नइखू तकदीर में ये जान।

खेसारी लाल गाते-गाते काफी भावुक हो जाते हैं। स्मृति सिन्हा भी भावुक होती हैं। खेसारी गाने को गाते-गाते गिर पड़ते हैं। गिरने से पहले एक शेर कहते हैं- ‘मेरी मजार पर आए थे दीपक जलाने दीपक बुझा कर चले गए।’ यह वीडियो एक प्रोमो वीडियो है जो 31 दिसंबर की रात भोजपुरी सिनेमा चैनल ढिशूम पर शाम 6 बजे प्रसारित किया जाएगा। फिलहाल यह वीडियो खेसारी के फैंस को खूब भा रहा है। अब तक इसे 16 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

बता दें खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा हाल ही में भाग खेसारी भाग फिल्म में साथ नजर आए थे। छठ के मौके पर रिलीज इस फिल्म ने काफी अच्छा व्यवसाय किया था। खेसारी के साथ स्मृति की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में खेसारी एक अलग भूमिका में नजर आए थे। खेसारी और स्मृति सिन्हा मिलकर कई हिट भोजपुरी गाने दे चुके हैं जिनमें-ओढ़नी के कोना में ( Odhni Ke Kona Mein), बियहवा के बाद मिलेगा, मेरी वाली मस्त है, भाग खेसारी भाग थीम सॉन्ग, मुसवे जईसन बोलभ हो, बिस्कुट डुबा के और क से कमाईब गानें हैं।फिलहाल भाग खेसारी भाग के सभी गाने यूट्यूब पर खूब देखे सुने जा रहे हैं।