Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव भोजपुरी के उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जिनकी फिल्म सहित गाने इंटरनेट पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो जाते हैं। ऐसे में खेसारी के साथ काजल राघवानी हों तो सुनने और देखने वालों की तादात और बढ़ जाती है। हाल ही में उनका एक गाना सोशल मीडिया पर खूब सुना जा रहा है जिसमें काजल राघवानी संग खेसारी खेतों में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने की बात करें तो इस वीडियो सॉन्ग में लोकेशन के तौर पर खेतों के इस्तेमाल किया गया है। खेतों में सरसों के पौधे चारो तरफ नजर आ रहे हैं। गाने के कुछ सीन्स में खेसारी भी पीले शर्ट पैंट में नजर आ रहे हैं वहीं कालज पिंक सलवार पहनी हुई हैं। दोनों की खेत वाली केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
वायरल हो रहा यह गाना उनकी फिल्म ‘हम हैं हिंदुस्तानी’ का है। गाने के बोल हैं- ‘आसमान के चंदा।’ इस गाने में खेसारी लाल के साथ कल्पना ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसे लिखा है पवन पांडेय ने। जबकि इसका संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है।
फिल्म ‘हम हैं हिंदुस्तानी’ को देव पांडेय ने निर्देशित किया था जिसे पल्लव रोहन ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा संभावना सेठ और अवधेश मिश्रा भी लीड रोल में थे। काजल राधवानी और खेसारी लाल की जोड़ी एक ऐसी हिट जोड़ी बन चुकी है कि दोनों साथ लगातार फिल्में किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कई लोग है जो उनकी जोड़ी को क्रिटिसाइज भी करते हैं। उनका कहना होता है कि बार-बार एक ही तरह की एक्टिंग और चेहरे का दोहराव होता है। इससे इरिटेशन होती है। हालांकि यह जोड़ी इन बातों का परवाह किए बगैर लगातार हिट फिल्मे कर रहे हैं। हाल ही में आई उनकी कुली नंबर-1 काफी कमाई कर रही हैं।