Pawan Singh Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) किसी परिचय के मोहताज नही हैं। पवन सिंह की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका हर एक गाना कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस बीच पवन सिंह और काजल राघवानी का गाना ‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 31 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस गाने में काजल राघवानी और पवन सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। 3 मिनट 29 सेकंड के इस गाने को 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। भोजपुरिया राजा फिल्म के इस गाने को प्रियंका सिंह और पवन सिंह ने आवाज दी है। वहीं गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। बता दें कि पवन सिंह का गाना कोई बात नही ओ बेवफा, ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ और ‘ये लड़की सही है’ हाल ही में रिलीज हुआ गाना है जिसकी शूटिंग विदेश में की गई है।

इसके अलावा पवन सिंह का भोजपुरी गाना- 2 सौ के ककही रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह के फैंस ने काफी पसंद किया था। पवन सिंह के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था और उनपर इस गाने के चोरी का आरोप भी लगा था। कई गायकों ने इस गाने पर अपनी दावेदारी पेश की थी। फिलहाल पवन सिंह लॉकडाउन में अपने आरा के घर में समय काट रहे हैं। पवन सिंह ने आरा में ही अपना एक स्टूडियो भी खोला है। लॉकडाउन के बीच ही पवन सिंह एक के बाद एक कई गाने रिलीज कर रहे हैं।

इसके अलावा पवन सिंह का एक और गाना ‘तोप ल जवनिया ओढ़निया से’ जो कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ था उसे भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि महज रिलीज के 1 दिन के भीतर ही इसे 15 लाख से अधिक बार सुना गया और काफी प्यार मिला।