Bhojpuri Holi Song: रंगों के त्योहार होली को हर साल लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के गानों के अलावा भोजपुरी गानों का भी काफी बोलबाला रहता है। ऐसे में लोगों को लगातार ऐसे गानों की तलाश रहती है जिसपर वो झूमकर डांस कर सके और होली के इस पावन पर्व को और मस्ती के साथ एन्जॉय कर सकें। होली पर्व पर होली के गीतों की सबसे ज्यादा डिमांड को देखते हुए हम लेकर आए हैं भोजपुरी के 12 रसीले गाने जो आपकी होली को और बेमिसाल बना देंगे।
इस क्रम में पहला गाना है भतार अइए होली के बाद (Bhatar Aiehe Holi Ke Baad)। ये सॉन्ग काफी शानदार है जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है वहीं आशिष वर्मा ने म्यूजिक दिया है।
रंगवा पेटीकोट में गईल (Rangwa Petikot Mein Gail) गाने में खेसारी होली के रंगों में भीगे हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल काफी शानदार है जिसे प्यारेलाल, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने मिलकर लिखा है।
खेसारी लाल यादव का ही एक और होली गीत ड्राइवर जीजा (Driver Jeeja) भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने में संगीत मधुकर आनंद ने दिया था जो भोजपुरी दर्शकों के अलावा हिंदी दर्शकों को भी काफी पसंद आया था।
होली में प्रियंका सिंह का सॉन्ग होली में होई डांस (Holi Mein Hoi Dance) भी आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में संगीत करण वाही ने दिया है वहीं इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं।
खुशबू उत्तम का सॉन्ग फगुनवा में हो न पियवा (Fagunwa Mein Ho Na Aile Ghare Piyava) भी यूट्यूब पर काफी वायरल हुआ था। इस सॉन्ग के बोल चन्दन सिंह ने लिखे हैं वहीं इस गाने में परफॉर्म करने के साथ ही खुद इस गाने को खुशबू उत्तम ने ही गाया है।