भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के नए गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। होली आ रही है ऐसे में खेसाली लाल का होली पर्व के अवसर पर ये गाना सामने आया है। जिसे लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। अब तक इस गाने को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। मार्च के महीने में होली को लेकर भोजपुरी के एक से बढ़कर एक गाने सामने आने लगते हैं।
ऐसे में खेसारी लाल यादव ने अपना ब्रैंड न्यू गाना ‘भतार मोर टेंप्पू के ड्राइवर’ उतारा है। खास तौर पर इस गाने को इसलिए इतना प्यार मिल रहा है क्योंकि इसे गाया भी खेसारी लाल यादव ने ही है। एक हफ्ते पहले रिलीज हुए इस गाने को 1 करोड़ 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। महज चंद दिनों में इतनी बार इस गाने को देखे जाने को लेकर खेसारी लाल के फैंस बेहद खुश हैं।
गाने को खेसारी लाल ने अपनी आवाज दी है। कुंदन सिंह ने इसके मीठे बोल लिखे हैं। वहीं इसका संगीत रौशन सिंह ने तैयार किया है। सृष्टि पाठक और विकास सिंह गाने में पति पत्नी की भूमिका अदा करते दिखाई दे रहे हैं। जिसमें वह अपनी पत्नी को रिझाने की कोशिशें करते हैं। सोशल मीडिया पर गाना बहुत पसंद किया जा रहा है। गाने में खेसारी का कमाल का डांस भी दिखाई दे रहा है।
व्हाइट कल की पैंट पहने और कंधे पर लालचेक गमछा रखे वह डांस करते नजर आते हैं। खेसारी का डांसिंग स्टाइल फैंस को खूब भाता है। इस गाने में भी वह अपने भोजपुरी स्टाइल में डांस करते दिख रहे हैं।
बता दें, जब लॉकडाउन में लोग घरों में कैद थे, उस समय खेसारी लाल यादव के गाने सोशल मीडिया पर आकर उन्हें एंटरटेन कर रहे थे। इस बीच खेसारी लाल (Khesari lal) के बहुत से गाने रिलीज किए गए जिसे खूब पसंद किया गया।
खेसारी का गाना- कसाईल बा कमरिया सड़िया से (Kasail Ba Kamriya Sadiya Se)। इस गाने को 12 लाख से भी अधिक बार देखा गया। गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। इस गाने को भोजपुरी श्रोताओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।