भोजपुरी की ‘लूलिया गर्ल’ कही जाने वालीं एक्ट्रेस निधि झा इस फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री हैं। उनके फिल्म लोगों को काफी पसंद आते हैं। खासकर फिल्मों में उनके डांस प्रशंसकों के बीच काफी फेमस है। हाल ही में निधि झा का एक नया डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है। यह वीडियो निधि झा की फिल्म ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’ के एक गाने का है। इस गाने में निधि बेहतरीन डांस परफॉरमेंस देती नजर आ रही हैं।
‘जवानी के धन सनकावता मन’ गाने में निधि झा के साथ अभिनेता गौरव झा भी नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को पहले ही यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। लेकिन यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पचास हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गीत को गाया है खुश्बू जैन और अमन श्लोक ने। गाने के लिरिक्स शेखर मधुर ने लिखे हैं। गाने के निर्माता कुमार विवेक हैं। यह फिल्म GR8 FILMS के बैनर तले बनी है।
निधि झा पिछले साल एक्टर पवन सिंह के साथ ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म ‘गदर’ से नजर आई थीं। इस फिल्म में निधि झा की एक्टिंग की खूब प्रशंसा की गई थी। इस फिल्म के बाद वो फेमस हो गई थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी मिला। बता दें कि हाल ही में भोजपुरी सम्मेलन में निधि झा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान निधि झा को देश की राजधानी दिल्ली में विश्व भोजपुरी सम्मेलन में दिया गया।
देखें वीडियो:
फिल्म ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’ में निधि झा बिल्कुल अलग लुक में नजर आई हैं। इस फिल्म में निधि झा दबंग महिला के रुप में नजर आईं उनके जबरदस्त एक्शन सीन्स को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। निधि झा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो अपने प्रशंसकों के लिए तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।