Bhojpuri Actress Ritu Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘लवली’ के नाम से मशहूर रितू सिंह के साथ कुछ दिन पहले एक ऐसी घटना घटी जिससे पूरा भोजपुरी इंडस्ट्री सकते में आ गई थी। इस घटना ने रितू सिंह को मानसिक रूप से काफी नुकसान पहुंचाया। एक इंटरव्यू में रितू खुद उस घटना के बारे में बताते हुए रो पड़ी थीं। दरअसल कुछ दिन पहले रितू सिंह एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म की पूरी यूनिट एक होटल में ठहरी हुई थी। तभी अचानक लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब लोग कमरे से बाहर निकल कर आए तो यूनिट का एक शख्स गोली लगने से कराह रहा था।

उस शख्स ने बाकी लोगों को बताया कि किसी ने पिस्टल के दम पर रितू सिंह को बंधक बना लिया है। बात बड़ी थी इसलिए पुलिस को कॉल किया गया। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची तो मामला वैसा ही था जैसा गोली लगे शख्स ने बताई थी। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर घुसी और उस सिरफिरे व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस ने उससे ऐसा करने के पीछे का कारण पूछा तो उसने बताया- ‘आशिक हैं इनके हमें शादी करनी इनसे।’

इस पूरे वाकये के बारे में बताते हुए रितू सिंह ने कहा था- ‘पंकज यादव के नाम का यह शख्स पिछले दो साल से मेरा पीछा कर रहा है। कई थानों में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा रखा है। कई नंबरों से मुझे धमकी भरे मैसेज करता रहता है। नाइट शिफ्ट होने की वजह से मैं अपने कमरे में सो रही थी। उसने दरवाजा खटखटाया। मुझे लगा कोई स्टाफ होगा। दरवाजा खोला तो वही शख्स था जो मेरा पीछा करता है। मैंने उसे बाहर जाने के लिए कहा। उसने जाने से मना कर दिया और दरवाजा बंद कर दिया। मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मुझे थप्पड़ मारा। उसके हाथ में पिस्टल थी। उसने मुझपर फायर करने की कोशिश की। मैंने हाथ जोड़े कि यहां कई लोग हैं। किसी को कुछ हो जाएगा तो।’ इस वाकये को बताते हुए रितू सिंह रो पड़ी थी।

बता दें साल 2013 से ही भोजपुरी सिनेमा मे रितू सिंह काम कर रही हैं, लेकिन पहचान उनको साल 2017 में ‘लगा के फेयर लवली’ गाने से मिली। इस गाने में उनके साथा खेसारी लाल यादव भी थे। फिल्म मेहंदी लगा के रखना में रितू सिंह ने काजल राघवानी और खेसारी के साथ काम किया था। यह फिल्म काफी बड़ी हिट रही। उसके बाद से रितू सिंह ने कई फिल्में की जो बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रहीं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)