भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने हाल ही में गूगल पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। रानी ने इंस्टाग्राम पर उनकी गलत उम्र बताए जाने के लिए नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि गूगल पर जो खबरें वो पढ़ती हैं, उनमें उनकी उम्र गलत बताई जा रही है।
मैं बड़ी और बाकी दूध पीते बच्चे: रानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए रानी ने लिखा,”गूगल पर अपनी उम्र को देखर खबरें देखती हूं, लेकिन हैरान हूं। मीडिया वाले थोड़ा होमवर्क करके खबर क्यों नहीं बनाते। गूगल के हिसाब से मेरी उम्र 42 साल है। मैं साफ कर दूं कि गूगल मेरी उम्र गलत बता रहा है। मेरी उम्र 52 साल है, अभी 30 मार्च को मैंने अपनी मां का 50वां जन्मदिन मनाया। मैं अपनी मां से भी दो साल बड़ी हूं। जिन एक्ट्रेस के साथ मेरी उम्र को लेकर खबरें बना रहे हैं वो सब दूध पीती बच्चियां हैं। आगे से खबर में 52 बताएं। सत्यमेवजयते।”

रानी चटर्जी की इस पोस्ट से उनके गुस्से का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे मंहगे एक्टर्स में से एक हैं। उनकी खूबसूरती, एक्टिंग और डांस के लोग दीवाने हैं। रानी के साथ काम करने के लिए हर एक्टर तैयार रहता है। रानी फिटनेस को लेकर भी काफी सीरियस हैं। वो जिम में घंटों पसीना बहाती हैं।
अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर वो काफी चर्चा में भी रही हैं। उन्होंने पूरे 15 किलो वजन घटाया है। रानी की सोशल मीडिया पोस्ट से उनकी फिटनेस का अंदाजा लगाया जा सकता है। उनकी पुरानी और हालिया तस्वीरों में काफी अंतर है। उन्होंने एक पोस्ट में बताया था कि उनका वजन पहले 80 किलो था, अपनी मेहनत से उन्होंने अपना वजन 65 किलो कर लिया है।
रानी की उम्र को लेकर भले ही कुछ भी अफवाह फैले, लेकिन उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 फॉलोवर्स हैं। रानी ज्यादातर जिम आउटफिट में वर्कआउट करते हुए या करने के बाद की तस्वीरें शेयर करती हैं। जिनपर हजारों लोग कमेंट्स करते हैं। रानी का हार्डवर्क उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनके शरीर पर भी दिखने लगा है।