Monalisa Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शोख अदाओं से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनका नया अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। हाल ही में उनका एक डांस मूव्स इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं। लोगों को मोनालिसा का ये जबरदस्त अंदाज इतना पसंद आ रहा है कि उनके इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया जिसपर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो में वह ‘लवयात्री’ (Loveyatri) के गाने ‘कमरिया’ पर शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के पोस्ट करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा- कमरिया स्टाइल। इस वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रसे ने ग्रे टॉप और डेनिम हाॉॉफ पैंट पहनी हुई हैं।
इस लुक में उनके डांस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ इसपर अजीब-अजीब कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोग तारीफ में अवेसम लिख रहें तो एक यूजर ने लिखा-कमरिया नहीं कमरा। दूसरे यूजर ने लिखा-हाटेस्ट। एक अन्य यूजर ने लिखा- कूल डांस भाभी, ग्रेट। एक ने लिखा-उड़ी बाबा आपकी कमरिया गजब है मैम। अब तक इस वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि मोनालिसा के इंस्टाग्राम पेज पर शानदार फैन फॉलोइंग है। उनके इस अकाउंट को 20 लाख से उपर लोग फॉलो करते हैं। वहीं मोनालिसा सिर्फ 331 लोगों को ही फॉलो करती हैं।
मोनालिसा इस समय स्टार प्लस के लोकप्रिय शो नजर में डायन के रोल में सबको चौंका रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर इस शो के बिहाइंड द सीन्स वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने कई स्टंट वीडियो भी शो के लिए शूट करते वक्त अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है। वह ‘बिग बॉस’ के 10वें सीजन में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह ने शादी कर ली थी जिसकी सारी तैयारियां घर के भीतर ही की गई थीं। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों में अपने बोल्ड अवतार के कारण भी काफी चर्चा में रहती हैं।