Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Dance Video: काजल राघवानी भोजपुरी की फेवरेट अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। फिल्म से लेकर गाने तक में उनका जलवा बरकरार रहता है। वह स्टेज परफॉर्मेंस में भी बेहतरीन मानी जाती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो में काजल खेसारी लाल यादव के सबसे फेमस सॉन्ग ‘पागल बनइबे का’ पर जबरदस्त परफॉर्म करती नजर आ रह ही हैं। इस स्टेज शो के दौरान काफी हंगामा भी हो गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि काजल राघवानी जब गाने पर परफॉर्म कर रही होती हैं उस वक्त दर्शकों में भगदड़ की स्थिति बन जाती हैं जिसे वहां मौजूद सुरक्षा बल व्यवस्थित करते नजर दिख रहे हैं। काजल राघवानी का डांस देख लोग बेकाबू हो जाते हैं। कई स्टेज के पास तक आ जाते हैं।

बता दें पागल बनइबे का गाना खेसारी लाल की फिल्म दबंग सरकार का है। दबंग सरकार खेसारी की बहुत ही हिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म साल 2108 में आई थी। काजल राघवानी और खेसारी लाल के आलावा इस फिल्म में दीपिका त्रिपाठी भी नजर आईं थीं। दीपिका उड़िया के साथ साथ कई साउथ की फिल्में कर चुकी हैं। दबंग सरकार से ही उन्होंने भोजपुरी फिल्म में कदम रखा था। फिल्म में दीपिका काफी बोल्ड लुक में नजर आईं थीं। इस फिल्म के कई गाने ब्लॉकबस्टर रहे।

सिर्फ पागल बनइबे का रे गाने की बात करें तो यूट्यूब पर इस गाने के 92 मिलियन से ज्यादे व्यूज हैं। काजल राघवानी के दमदार ठुमके ने इसे भोजपुरी श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया। वहीं खेसारी और काजल राघवानी की जोड़ी लोगों को काफी भाती है। यही वजह है कि साथ में उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती हैं। साथ ही उनके गाने भी इंटरनेटर पर टॉपलिस्ट में शुमार हो जाती हैं।

 (और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)