Anjana Singh: मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह भोजपुरी की हॉट केक के नाम से जानी जाती हैं। उनके फैन्स उनको इसी नाम से पुकारते हैं। वह अब एक भोजपुरी की स्थापित एक्ट्रेसेज में शुमार हैं लेकिन एक वक्त था जब वह नई-नई इस इंडस्ट्री में आईं थीं तो कुछ हीरोइन्स उनको लेकर काफी भ्रामक बातें फैला दी थीं। इस बात का खुलासा अंजना ने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया था। अंजना ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बाबत बात करते हुए बताया था कि बहुत पहले जब मैं इंडस्ट्री में आई थी और इस इंडस्ट्री में लगातार काम कर रही थी। उस दौरान कुछ भोजपुरी अभिनेत्रियों ने मेरे लिए ये अफवाह फैलाई थी कि बाबा उससे दूर रहना उसको एड्स की बीमारी है। हालांकि ऐसा करने के पीछे की वजह का अंजना ने खुलासा नहीं किया था। इस दौरान अपनी सबसे अच्छी दोस्त के रूप में रानी चटर्जी का नाम एक्ट्रेस ने नाम लिया था।
बता दें साल 2012 में एक और फौलाद से अंजना ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री किया था। वह पहली भोजपुरी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने अभिनय करियर के पहले 2 वर्षो में करीब 25 फिल्मों को एक साथ साइन किया था। इसके साथ साल 2017 में लंदन में आयोजित भोजपुरी फिल्म समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस का व्यूअर चॉइस अवार्ड हासिल किया था। अगर उनके अभिनय करियर की बात करें तो इसकी शुरुआत एक भोजपुरी टीवी शो ‘भाग ना बचे कोई’ से की थी। उनके निजी जीवन की बात करें तो अंजना मशहूर भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी की हैं। इनकी जोड़ी को दर्शक काफी पंसद भी करते हैं। फिल्मी पर्दे पर भी ये जोड़ी एक साथ काम कर चुकी हैं। इनकी जोड़ी को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। दोनों की एक बेटी भी है। हाल ही में दोनों ने उसका जन्मदिन मनाया था।