Dinesh Lal Yadav And Amrapali Dubey: निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी की सबसे बेस्ट जोड़ी मानी जाती है। यह जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इतनी लोकप्रिय है कि लोग दोनों को पति-पत्नी ही समझते हैं। आम्रपाली दुबे की कई तस्वीरें दिनेश लाल यादव के साथ की हैं। इन तस्वीरों पर आए कमेंट्स पढ़ आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों के बारे में उनके फैंस क्या सोचते हैं। हाल ही में दोनों की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तैर रही है जिसमें वह माला पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को आम्रपाली दुबे ने खुद अपने सोशल अकाउंट से शेयर किया है।
लोग इस तस्वीर पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं जिसमें ज्यादातर के सवाल यह हैं कि क्या दोनों ने शादी कर ली है। एक यूजर ने लिखा- आप दोनों की शादी हो गई है क्या मैडम। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया- क्या अपने शादी कर लिया? एक यूजर ने तो उनको शादी की बधाई तक दे डाली। लिखा-शादी मुबारक हो। इसके साथ ही एक यूजर ने जोड़ी की तारीफ करते हुए लिखा-शिव और पार्वती की जोड़ी लग रही है। एक और यूजर लिखा- यह जोड़ी लाखों में एक जोड़ी है। ये कुछ कमेंट्स हैं लेकिन ज्यादातर कमेंट्स इस बात को लेकर है कि क्या दोनों ने शादी कर ली है।
बता दें वायरल हो रही यह तस्वीर विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी मंदिर की है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव सावन में शिवरात्रि के दिन इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। इसी दौरान दोनों के माथे पर तिलक चंदन और गले में पत्तों की माला पहने हुए हैं। यूजर्स इसी लुक को देखकर इस बात का कायास लगा रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है। निरहुआ के साथ आम्रपाली ने लगभग 14 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। साल 2014 में निरहुआ हिंदुस्तानी से दोनों की जोड़ी साथ काम कर रही हैं।
