Bhojpuri Akshara Singh Bol Bam Song: सावन (sawan month 2019) में महादेव (Lord Shiva) के गाने की गली-गली में धुन सजती है। लोगबाग बड़े चाव के साथ इन गानों का आनंद लेते हुए अपनी भक्ति को जाहिर करते हैं। ऐसे में भोजपुरी गाने उनकी भक्ति में और रस भरने का काम कर रहे हैं। तमाम मेल भोजपुरी सिंगर्स के बीच अक्षरा सिंह अपने गानों के साथ अलग पैठ बनाई हुईं हैं। इस बीच उनका एक कांवड़ सॉन्ग लोगों का फेवरेट बना हुआ है। लोग बड़े चाव से इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं। गाने के बोल हैं-देवघर जाए खाति साचो ए सखि भाग जाइब ससुरा से (Devghar Jaye Khatir Sacho Ae Sakhi Bhag Jaib Sasura Se )। गाने के बोल और धुन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

इस गाने को मशहूर गीतकार मनोज मतलबी ने लिखा है। संगीत घुंघरू जी का है जबकि गाया खुद अक्षरा सिहं ने है। वायरल हो रहा अक्षरा का यह गाना वैसे तो पिछले सावन रिलीज किया गया था जिसको अबतक 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस गाने को वेवम्यूजिक भक्ति ने दोबारा अपने यूट्यूब पर अपलोड किया है जिसके व्यूज एक दिन में ही 1 लाख के पार जा चुका है।

बता दें इन दिनों अक्षरा सिंह एक बेहतरीन सिंगर के तौर पर भी भोजपुरी इंडस्ट्री में पहचान बना चुकी हैं। उनके कई गानों के एल्बम धड़ाधड़ रिलीज हो रहे हैं। फिल्में करने के साथ साथ वह अपने गाने के एल्बम भी रिकॉर्ड कर रही हैं। हाल ही में आए उनके कई भक्ति गीत काफी लोकप्रिय हुए। मालूम हो कि अक्षरा सिंह मशहूर एक्टर विपिन सिंह की बेटी हैं। अक्षरा सिंह बचपन से ही संगीत में रूचि रखती रही हैं। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस तो है हीं इसके साथ ही वह एक बेहतरीन डांसर और सिंगर के तौर पर भी जानी जाती हैं। फिलहाल वह चिंटू के साथ लैला मजनू की शूटिंग कर रही हैं।