Akshara Singh Ritesh Pandey Bol Bam Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सावन पर बने कांवर सॉन्ग आज रिलीज हो गया। अक्षरा के फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। गाने की सूचना अक्षरा ने पहले ही दे दी थीं जिसको आज डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया। गाने में अक्षरा के साथ भोजपुरी एक्टर सिंगर रितेश पांडेय भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को रितेश और अक्षरा ने मिलकर गाया है। सावन को देखते हुए लगातार भोजपुरी कांवर सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज हो रहे हैं। इस मामले में खेसारी लाल यादव सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक तीन कांवर गाने रिलीज कर चुके हैं। सभी गाने इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। वहीं पवन सिंह का भी एक गाना रिलीज हो चुका है। फिलहाल अक्षरा और रितेश के इस गाने को रिलीज के कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने सुना। इस सुपरहिट गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है। संगीत अविनाश झा ने दिया है।

 

फैंस अक्षरा और रितेश के इस गाने की काफी तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल यह गाना ऑडियो फॉर्मेट में है। जल्द ही इसका वीडियो भी जारी किया जाएगा। हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक स्टेज शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर यह आरोप लगाया था कि उनको इंडस्ट्री से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। उनके गानों को यूट्यूब पर रिलीज नहीं होने दिया जा रहा है। जिसके लिए उनको पंजाब की एक म्यूजिक कंपनी के भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर गानों को रिलीज करना पड़ा। बता दें अक्षरा इस समय लैला मजनू की शूटिंग कर रही हैं। इसमें उनके साथ सोनालिका भी नजर आएंगी। फिल्म में चिंटू भी अहम भूमिका में होंगे। अक्षरा सिंह अब भोजपुरी की सबसे टालैंटेड अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। वह एक्टिंग के साथ ही डांस और सिंगिंग में भी कमाल कर रही हैं।

 (और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)