Akshara Singh: अक्षरा सिंह भोजपुरी की काफी मशहूर एक्ट्रेस मानी जाती हैं। अक्षरा सिंह की दमदार एक्टिंग और उनके डांस के कई फैंस उनके दीवाने हैं। हालांकि भोजपुरी में उनकी चर्चा कंट्रोवर्सी क्वीन के तौर पर भी होती है। इसके साथ उनपर एक घमंडी अभिनेत्री होने का आरोप भी लगता रहता है। इसी बाबत एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने काफी खुलकर बातें कीं। उनको घमंडी और कंट्रोवर्सी क्वीन कहे जाने वाले सवाल पर अक्षरा का कहना था कि, ‘मैं किसी भी हिरोइन को लेकर बुरा नहीं सोचती। सबके साथ हंसी-खुशी मिलती हूं। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसी हिरोइन हैं जो मेरे बारे में काफी नाकारात्मक सोच रखती हैं। और मैं घमंडी तो नहीं हूं। शायद मेरी भौहें ही ऐसी हैं जिनसे मेरे घमंड होने की बात कही जाती हैं।’
बता दें कि अक्षरा सिंह एक बेहतरीन अदाकारा होने के आलावा वह एक अच्छी गायिका भी हैं। उन्होंने अपनी कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही उनके गानों का एल्बम भी आता रहता है। हाल ही में उनका आया एक गाना पटरी पर रेल अकेल चली ने इंटरनेट पर काफी धूम मचाई थी। इस गाने का यूट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादे लोग देख चुके हैं।
इस गाने की खास बात यह थी कि अक्षरा सिंह ने पहली बार खुद के गाने को डायरेक्ट किया था। उनके इस वायरल गीत को मनोज मतलबी ने लिखा था। अक्षरा सिंह ने खुद इस गाने में अपनी आवाज दी थी। इस वीडियो सॉन्ग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अक्षरा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत रवि किशन की फिल्म सत्मेव जयते से की थी। इस फिल्म में दोनों स्टार की जोड़ी काफी सराही गई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की थी। इसके बाद अक्षरा सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस बन चुकीं हैं।