Akshara Singh Live Show Dance: अक्षरा सिंह भोजपुरी की सबसे टालेंटेड अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ सिंगर और डांसर भी हैं। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में अक्षरा हाल में रिलीज हुए अपने नए गाने पटरी पर रेल अकेल चली पर जमकर डांस कर रही हैं। दरअसल अक्षरा सिंह का यह वीडियो एक लाइव शो का है। अक्षरा सिंह अपने गानों पर परफॉर्मेंस दे रही हैं। तभी बीच में उनका एक फैन उनके साथ डांस के लिए रिक्वेस्ट करता है। अक्षरा सिंह फैन का दिल तोड़ना नहीं चाहती हैं और उसको स्टेज के नीचे से उपर खींच लेती हैं। फिर अक्षरा सिंह उस लड़के के साथ डांस करने लगती हैं। लोग अक्षरा सिंह की इस दिलेरी पर खूब तालियां बजाते हैं। बता दें उनका गाना पटरी पर रेल अकेल चली ने इंटरनेट पर काफी धूम मचाई थी। इस गाने को यूट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादे लोग देख चुके हैं।
भोजपुरी फिल्मों में अक्षरा सिंह की जोड़ी पवन सिंह के साथ काफी जमती है। वह पवन सिंह के साथ एक के बाद एक हिट फिल्में दे चुकी हैं। इस कड़ी में ‘तबादला’, ‘संइया सुपरस्टार,’ ‘राजा दिलवाला,’ ‘सत्या’ और जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल अक्षरा सिंह की बैक-टू-बैक कई फिल्में आ रही हैं। फिल्म ‘गुंडे’, ‘जनम 2’, ‘मजनुआ’,’लव मैरिज’ और ‘विवाह’ जैसी फिल्मों में वह नजर आने वाली हैं।
हाल ही में आई उनकी फिल्म राजा राजकुमार भी लोगों को काफी पसंद आया। इस फिल्म में उनके आलावा रितेश पांडेय मुख्य भूमिका में थे। पवन सिंह से अलग होने के बाद अक्षरा इस समय रितेश पांडेय के साथ जोड़ी बना रही हैं। इनके रिश्ते को लेकर भी खूब अफवाहें भी उड़ रही हैं। हालांकि दोनों ने इस बात पर कभी रजामंदी नहीं जताई है।