Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह भोजपुरी की बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ अच्छी डांसर भी हैं। भोजपुरी की कई अभिनेत्रियां भी अक्षरा सिंह के डांस की काफी तारीफ कर चुकी हैं। इस समय उनके डांस का एक वीडियो इंटरनेट पर बार-बार देखा जा रहा है जिसमें वह पवन सिंह के गानों पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो एक लाइव शो के दौरान का है। वीडियो में अक्षरा सिंह आई हो दाद, देहियां जवान त बनवले भगवान बड़ी ताजा हो और राते बलमुआ दिहले गारी हो तरकारी के बिना न जैसे गानों पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। परफॉर्मेंस में अक्षरा सिंह ब्लैक और ग्रीन कंबिनेशन ड्रेस में स्टेज पर अपने डांस से लोगों का होश उड़ा रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग देखते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो सॉन्ग पर लोग 1 करोड़ से ज्यादा बार अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं यानी 1करोड़ से ज्यादा इस वीडियो पर व्यूज आए हैं।

बता दें अक्षरा सिंह डांस में काफी निपुण हैं। उन्होंने बचपन में ही नृत्य की शिक्षा प्राप्त की है। अक्षरा सिंह एक्ट्रेस, डांसर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उनकी गिनती अब एक प्रोफेशनल सिंगर के तौर पर भी होने लगी है।

मालूम हो कि अक्षरा सिंह अब लगातार गाने के एल्बम निकाल रही हैं। हाल ही में उनका आया गाना पटरी पर रेल अकेल चली सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस गाने का यूट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादे लोग देख चुके हैं। अक्षरा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत रवि किशन की फिल्म सत्मेव जयते से की थी। इस फिल्म में दोनों स्टार की जोड़ी काफी सराही गई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चली थी।इसके बाद अक्षरा सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस बन चुकीं हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)