Akshara Singh: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर अक्षरा सिंह के खुलासे के बाद मामला काफी गंभीर हो चुका है। हाल में एक इंटरव्यू में पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाने वाली अक्षरा सिंह को पवन सिंह के परिवार वालों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। हिंदी रश डॉट कॉम के मुताबिक अक्षरा सिंह ने मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में पवन सिंह के परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इन सदस्यों में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का भी नाम है। इसके आलावे रामबाबू सिंह, प्रतिमा सिंह, अजित सिंह और गुड्डू के नाम भी शामिल हैं। अक्षरा ने इन लोगों पर जान से मारने की धमकी के साथ ही अश्लील मैसेज भेजने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने एनसी दर्ज कर ली है। वहीं अब लगाए आरोपों की जांच के बाद पुलिस अग्रिम कार्यवाही करेगी।

बता दें कि अक्षरा का इन दिनों कई इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वह पवन सिंह को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने पवन सिंह पर भोजपुरी इंडस्ट्री से बाहर निकालने और लोगों से काम ना देने जैसे आरोप लगाएं। इसी दौरान अक्षरा ने कहा था कि पवन सिंह के घर खानदान वालों ने जान से मारने की धमकी मिलती है। बकौल अक्षरा, कहां कहां नहीं मुझे रोका गया। पवन की शादी को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि जब उनकी शादी हो गई तो मैं राम सलाम कर लिया। वो भी किसी की बेटी है। उसका भी महत्व उतना ही है जितना कि मेरा। इसी लिए मैंने रास्ता अलग कर लिया। इसका मतलब यह नहीं है कि आप हमेशा मुझे प्रोवोक करते रहेंगे।

अक्षरा ने आगे कहा था, वह उस समय पवन सिंह का साथ दीं जब उनके करीबी उनको छोड़ कर भाग रहे थे जिनको उनके पैसे और ओहदे की जरूरत थी। वह उनको संभालती थी जब वह एअरपोर्ट पर लेट जाते थे और लड़की होकर भी एक कंधे पर उनको सहार देने का काम करती थीं।