Akshara Singh Video: भोजपुरी की ग्लैमरस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंटरनेट सेंसेशन के तौर पर जानी जाती हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल वह अपने एक नए अंदाज से सोशल मीडिया पर धमाल मचाई हुई हैं। जैसा कि अक्षरा पटना से ताल्लुक रखती हैं लिहाजा वह अपने फैंस के बीच पटनईया गर्ल बन कर आईं और लोगों के दिलों में आग लगाने जैसी बातें कर रही हैं।
दरअसल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्षरा सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक पटनइया बिहारी गर्ल बनी हुई हैं। और एक बिहारी लड़की किस तरह से बातों पर रिएक्ट करती हैं, उसी अंदाज में डायलॉग डिलीवरी कर रही हैं। सिर्फ अपने बोलने के अंदाज से ही नहीं बल्कि वेशभूषा और हाव भाव से वह एक बिहारी लड़की को कॉपी करती नजर आईं।
वीडियो में अक्षरा कह रही हैं- ‘अपना गुनाह कुबूल कर रहे हैं। जो सजा देना है दे दीजिए। हां, हम वही हैं जो सबका दिल में आग लगा के रखे हैं। जो करना है कर लीजिए।’ वीडियो के साथ कैप्शन में अक्षरा ने लिखा है- पटनइया गर्ल पटनइया अंदाज में। बता दें अक्षरा सिंह का यह देसी अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। अब तक इस वीडियो को 40 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
देखें वीडियो-
बता दें अक्षरा सिंह भोजपुरी की शिखर की हीरोइनों में शुमार हैं। उनकी गिनती ना सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में होती है बल्कि उनकी गायिकी के भी लोग काफी ज्यादा फैन हैं। पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी काफी सफल रही लेकिन कुछ निजी कारणों के चलते दोनों की जोड़ी टूट गई। फिलहाल अक्षरा सिंह भोजपुरी सिंगर एक्टर रितेश पांडेय और चिंटू पांडे के साथ फिल्मों में व्यस्त हैं। इसके साथ ही अक्षरा सिंह और चिंटू पांडेय अभिनीत लैला मजनू रिलीज होने वाली है जिसका ट्रेलर 18 अक्टूबर को रिलीज होना है।