Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह भोजपुरी की काफी चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्टिंग से लेकर सिंगिंग और डांसिंग तक में उनकी प्रशंसा लोग खुलकर करते हैं। लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अक्षरा सिंह ने काफी कुछ कह दिया। बुलंदियों पर पहुंची अक्षरा सिंह को इंडस्ट्री के कुछ लोग बाहर निकालने की कोशिश में लगे हैं। इस बात को खुद अक्षरा सिंह ने दरभंगा के लाइव शो के दौरान कही। अक्षरा सिंह ने कहा कि, ‘कदम कदम पर मेरे साथ कुछ ऐसा होता है, जिससे लडकी होकर भी मैं अकेले दम पर लड़ती हूं। भोजपुरी इंडस्ट्री के आधे से ज्यादा मर्द इंडस्ट्री से बाहर करने के लिए मेरे पीछे पड़े हैं। लेकिन फिर भी खड़ी हूं। और खड़ी रहूंगी। पटना की हूं। बिहार की हूं ऐसे कैसे हार मान जाऊंगी। जिसको जो करना है करे। आशिक हैं मेरे वो उनका काम है कर रहे हैं। करने दो बदनाम।’
इसके साथ ही अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री पर यह भी आरोप लगाया कि लोग फोन करके मेरे गाने को रिलीज करने से मना कर दे रहे हैं। वो चैनल से कहते हैं कि मैं फ्री में गा दूंगा। कोई बात नहीं बहुत सारी म्यूजिक कंपनियां है। लेकिन मैं ये कहना चाहती हूं कि मुझे अपने टाइलेंट, ईश्वर और अपने दर्शकों पर भरोसा है। अक्षरा ने पंजाब की एक बड़ी कंपनी के यूट्यूब चैनल ‘स्पीड रिकॉर्ड भोजपुरी’ के बारे में लोगों से बताया। इस पर ही उनके सैड सॉन्ग रिलीज होंगे। लोगों से अक्षरा ने इस सब्सक्राइव करने की अपील की।
अक्षरा ने लोगों पर विश्वास और प्यार पर भरोसा जताते हुए कहा, ‘आप मुझे प्यार देंगे तो मैं सबसे लड़ लूंगी। वे हमें इंडस्ट्री से आउट करना चाहते हैं, लेकिन ईश्वर के आशीर्वाद और अपने फैंस के प्यार के दम पर आज भी खड़ी हूं और आगे भी खड़ी रहूंगी। जिसको जितना बदनाम करना है, कर ले।’