Pramod Premi Bhojpuri Ke Gane: भोजपुरी गानों की यूट्यूब पर धूम सी मची है। ना सिर्फ मशहूर सिंगर्स के गाने ही बल्कि अब नए भोजपुरी गायकों के गाने को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है प्रमोद प्रेमी (Pramod Premi) का। प्रमोद प्रेमी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो भोजपुरी के अवॉर्ड शो सबरंग का है। कोलकाता में इसी साल हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में भोजपुरी सिनेमा के तमाम दिग्गज कलाकार शरीक हुए थे। प्रमोद प्रेमी भी इस शो में अपना एक परफॉर्मेंस दिया था जिसके वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। वायरल वीडियो में प्रमोदी प्रेमी ने अपने सबसे लोकप्रिय गाने- दरदिया उठता ये राजा पर अपना परफॉर्मेंस दे रहे हैं। प्रेमी गाने के साथ अपने डांस से भी लोगों का दिल जीत रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रमोद प्रेमी का पूरा नाम प्रमोद प्रेमी यादव है। खास बात ये है कि प्रमोद प्रेमी को भोजपुरी के दूसरे खेसारी लाल के नाम से भी जाना जाता है। दूसरे खेसारी इसलिए की प्रमोद भी खेसारी के जॉनर के ही गाने गाते हैं। उनकी आवाज भी खेसारी के आस-पास लगती है। और डांस से लेकर परफॉर्मेंस तक में वह खेसारी को कॉपी करते हैं।

जानकारी के लिए बता दें  प्रमोद अब तक कई हिट भोजपुरी गाने दे चुके हैं। यूट्यूब पर सर्च करेंगे तो इनके कई गाने के व्यूज 8 से 10 मिलियन में है। प्रमोद ना सिर्फ एक सिंगर हैं बल्कि वह भोजपुरी फिल्में भी कर चुके हैं। प्रमोद की एक फिल्म ‘मुन्ना मवाली’ खूब चर्चा बटोरी थी। फिल्म में भोजपुरी की हॉट केक कही जाने वाली अंजना सिंह नजर आईं थीं।

फिल्म में प्रमोद प्रेमी के धमाकेदार एक्शन के साथ ही खूबसूरत अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ उनकी कैमेस्ट्री को भी दर्शकों ने अपना खूब प्यार दिया था। इसके आलावा पूनम दुबे और मनोज सिंह उर्फ टाइगर ने भी प्रशंसनीय काम किया था।  हाल ही में इस फिल्म को बीफाॅरयू भोजपुरी पर भी प्रसारित किया गया था।