Pawan Singh Bhojpuri Song : भोजपुरी स्टार पवन सिंह इस भोजपुरी फिल्म जगत के सफल अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। पवन सिंह एक बेहतरीन भोजपुरी एक्टर के अलावा इस इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर भी हैं। उनके गाए हुए गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं। पवन सिंह ने अपनी कई फिल्मों में एक्टिंग के अलावा गाना भी गाया है। हाल ही में पवन सिंह का गाया हुआ एक गाना ‘जवानी राखअ बंद करके’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट हुआ है। बीते 23 अगस्त को यू-ट्यूब पर इस गाने को वेब म्यूजिक ने अपलोड किया था। इस गाने को अब तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना पवन सिंह के ही फिल्म वांटेड का है।

इस गाने को पवन सिंह और अल्का झा ने गाया है। यह गाना पवन सिंह का साल 2018 का सबसे हिट गाना माना जा रहा है। गाने में पवन सिंह का डांस भी लोगों को पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि 11 मई को रिलीज हुई फिल्म वांटेड एक एक्शन, थ्रिलर और रोमांस बेस्ड मूवी थी। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला था। फिल्म में मशहूर एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य भी नजर आई थीं।

देखें वीडियो:

आपको बता दें कि बीते 10 अगस्त को अभिनेता पवन सिंह की फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ भी विभिन्न सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘मां तुझे सलाम’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फिल्म में पवन सिंह ने जोशीले देशभक्त का किरदार निभाया है। जो पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर देता है। मारधाड़ एवं एक्शन से लबालब इस फिल्म में पवन सिंह के एक्शन स्टंट को देख लोग उत्साहित हैं। फिल्म में मधु शर्मा और अक्षरा सिंह की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। इस फिल्म के निर्देशक असलम शेख हैं।