Khesari Lal Yadav Bhojpuri Video Song : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। गाने में उनके साथ भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस शुभी शर्मा नजर आ रही हैं। गाने को लोग इस कदर पसंद कर रहे हैं कि महज कुछ ही दिन के अंदर 6 लाख से अधिक व्यूज हो चुके हैं। गाने के बोल हैं- ‘खोले दS आपन खजाना।’ बता दें यह गाना एल्बम ‘छपरा एक्सप्रेस’ का है। जिसे वेव म्यूजिक भोजपुरी ने दोबारा अपलोड किया है। यह गाना वैसे तो साल 2015 ही आ चुका था लेकिन इसके दोबारा अपलोड करने से यह एक बार फिर इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। गाने में खेसारी लाल और शुभी शर्मा की हॉट केमिस्ट्री देखते ही बनती है। इस गाने में शुभी शर्मा काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। यही कारण है कि लोग इस गाने को बार-बार देख रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब शुभी शर्मा और खेसारी लाल यादव की जोड़ी इस कदर धमाल मचा रही है। इससे पहले भी दोनों ने साथ एक गाना ‘ले अइहा बंगलिया से दवइया ये बालम’ में अपना जलवा दिखा चुके हैं। इस गाने में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस गाने को भी लोगों ने काफी प्यार बरसाया था। इसके व्यूज तो 53 मिलियन के पार जा चुके हैं। इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि खेसारी और शुभी शर्मा की जोड़ी काजल राघवानी के बाद की हिट जोड़ी में शामिल हैं।

बता दें शुभी शर्मा मूलत: जयपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने कई राजस्थानी एल्बम में भी काम किया हुआ है। इसके साथ ही हिंदी फिल्म भी काम कर चुकी हैं। लेकिन उनको पहचान भोजपुरी फिल्मों से ही मिली। इस बात को खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कही थी। शुभी शर्मा अब तक 40 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं। जल्द ही सावन में अपना एक गाने का एल्बम भी लेकर आने वाली हैं। इसके गाने खुद शुभी शर्मा ही गाएंगी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)