Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी फिल्मों के बड़े स्टार बन चुके हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल करती हैं। उनकी ज्यादातर फिल्मों में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ही होती हैं। इस बात को लेकर उनसे कई बार लोग सवाल कर चुके हैं लेकिन खेसारी ने अब जाकर इस बात से परदा उठाया है कि वह काजल के साथ ही क्यों फिल्में करते हैं। इस बाबत खेसारी लाल यादव का कहना था कि ‘उनकी जोड़ी की सबसे खास बात यह है कि उनकी फिल्मों में इंटिमेट सीन्स नहीं होते। काजल एक बेहतरीन हीरोइन हैं। मैंने कई सारी भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ काम किया लेकिन काजल के साथ काम करके अच्छा लगता है। वह बहुत टालेंटेड हैं।’
वहीं काजल ने भी खेसारी की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था, ‘हमारी जोड़ी किसी दोहराव पर नहीं चलती। हम हर फिल्मों में अलग कॉन्सेप्ट के साथ मौजूद होते हैं। हमारे बीच फिल्मों में जो रोमांस भी होता है वह हर बार अलग होता है। हम किसी भी चीज को लेकर काफी डिस्कस करते हैं। इसलिए हमारे दर्शक हमारी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। और हम दर्शक के खिलाफ नहीं जा सकते हैं।’
बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री भोजपुरी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी हिट रहती है। दोनों ने लगभग दस से अधिक फिल्में साथ में की हैं। साल 2017 में आई फिल्म ‘मेहंदी लगाकर रखना’ में काजल और खेसारी की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद 2018 में ‘संघर्ष’ फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। इस फिल्म को भी लोगों ने हाथों-हाथ लिया था।इसके अलावा खेसारी लाल यादव ‘दबंग सरकार’ में भी साथ दिखे थे। हाल ही में दोनों की फिल्म कुली नंबर1 आई है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को भारत कई राज्यों में रिलीज किया गया है।