Bhojpuri Actor Dinesh Lal Yadav: भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इस समय अपनी फिल्म मुकद्दर का सिकंदर की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं। निरहुआ ने फिल्म की शूटिंग के एक हिस्से का वीडियो अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में निरहुआ सफेद पैंट शर्ट में एक जीप पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके पीछे बाइकों पर सवार कई लोग पीछे खड़े हैं। वहीं शूटिंग के आसपास के हिस्से में काफी संख्या में लोग नजर आ रही है। इस दौरान दिनेश लाल हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन भी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दिनेश लाल ने कैप्शन में लिखा- ‘शूटिंग, लखनऊ, मुकद्दर का सिकंदर।’

इस वीडियो को अब तक 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो से पहले निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। तस्वीर में दोनों के आलावा एक बच्ची भी नजर आ रही है। इस तस्वीर को भी दिनेश लाल शूटिंग के सेट से ही पोस्ट की है।

बता दें निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी एक बार फिर इस फिल्म से सिल्वर स्क्रिन पर धमाल मचाते नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में की जाएगी। फिल्म में निरहुआ एक दमदार रोल में दिखेंगे। वहीं आम्रपाली दुबे एकबार फिर परदे पर दिनेश लाल यादव के साथ रोमांस करती दिखेंगी। हाल ही में आई इस जोड़ी की फिल्म जय वीरू को दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं। फिल्म दो जिगरी दोस्तों पर आधारित है। इसके साथ ही लल्लू की लैला में भी दोनों साथ दिखेंगे। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। आम्रपाली दुबे ने फैंस के लिए अपना वजन भी काफी कम कर लिया है। आम्रपाली दुबे पवन सिंह के साथ भी एक फिल्म शेर सिंह कर रही हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)