Dinesh Lal Yadav, Amrapali Dubey Performance: भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी में शुमार आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) जब भी साथ में परफॉर्मेंस देते हैं कुछ ना कुछ धमाका जरूर होता है। यही वजह है कि लोग उनको साथ में बार-बार देखना चाहते हैं। हाल में उनके डांस का एक वीडियो (Bhojpuri Video)  इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। यह वीडियो हाल ही आयोजित हुए भोजपुरी सिनेमा अवॉर्ड  शो (Bhojpuri Award Show) के दौरान का है। इस वीडियो को आम्रपाली दुबे ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे देख लोगों के मुंह से वॉव निकल रहा है।  इस धमाकेदार परफॉर्मेंस वाले वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने लिखा- ‘एक झलक।’ आम्रपाली के ऐसा लिखने के पीछे का ये कारण रहा है कि इस अवॉर्ड का प्रसारण अभी होना बाकी है। लिहाजा फैंस के लिए आम्रपाली दुबे ने पहले छोटी सी झलक दे दी है।

बता दें निरहुआ और आम्रपाली दुबे जिस गाने पर अपना परफॉर्मेंस दे रहे हैं वह गाना उनकी ही फिल्म लल्लू की लैला का है। गाने के बोल हैं- ‘जवनिया भईल उड़नबाज (Jaawaniya Bhail Udanbaaz)।’ फिल्म में वैसे इस गाने को निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे की जगह यामिनी सिंह पर फिल्माया गया है। 1 महीने पहले रिलीज किए गए इस गाने को अब तक 35 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

गाने को मशहूर सिंगर प्रियंका सिंह और मोहन राठौर ने मिलकर गाया है। वहीं गाने को लिखने का काम संतोष पुरी ने किया है जिसे संगीतबद्ध मधुकर आनंद ने किया है।

मालूम हो कि फिल्म ‘लल्लू की लैला’ हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक अच्छा बता रहे हैं वहीं फैंस भी इस फिल्म को बढ़ियां बताया है। फिल्म में आम्रपाली दुबे जहां लीड रोल में हैं वहीं यामिनी सिंह भी दूसरी मुख्य भूमिका में हैं।