Akshara Singh Bhojpuri Devi Geet Bholi Si Maiya: कल यानी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है और देशभर में अभी से इसकी धूम देखने को मिल रही है। जगह-जगह मां के पंडाल सज चुके हैं और भक्त देवी मां की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी सिंगर्स भी माता के गाने यूट्यूब पर रिलीज कर रहे हैं, जिसे आते ही लाखों में व्यूज मिल जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। अक्षरा ने दो दिन पहले ही यानी 19 सितंबर को एक नया देवी गीत ‘भोली सी मईया’ रिलीज किया है।
भोजपुरी देवी गीत ‘भोली सी मईया’ रिलीज होते ही छा गया है और यह गाना लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। बता दें कि इस गाने को Akshara Singh ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वहीं, इसके बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया था, जिसमें इसकी जानकारी उन्होंने दी थी।
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाई कोर्ट से भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर को झटका, पीएम मोदी से जुड़ा है मामला
अक्षरा सिंह ने किया प्रोड्यूस
बता दें कि ‘भोली सी मईया’ देवी गीत को अक्षरा सिंह ने ही अपनी आवाज दी है और इसे प्रोड्यूस भी उन्होंने ही किया है। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं और अक्षरा के साथ स्क्रीन पर स्वस्तिका राय दिखाई दी हैं। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं, इसे डायरेक्ट सुवेश ने किया है और इसको कोरियोग्राफ पप्पू खन्ना ने किया है।
‘भोली सी मईया’ गीत की बात करें, तो इसमें देखने को मिलता है कि अक्षरा सिंह देवी मां की पूजा करती हैं और मां एक छोटी बच्ची के रूप में प्रकट हो जाती हैं। इसके बाद अक्षरा उस देवी स्वरूप बच्ची की पूजा करती हैं। इस पूरे गाने में यही दिखाया गया है। साथ ही मां दुर्गा के सुंदर स्वरुप भी कई जगह नजर आते हैं। इसके अलावा खेसारी लाल यादव ने भी हाल ही में कई भोजपुरी देवी गीत नवरात्रि से पहले रिलीज किए हैं। उन्हीं में से एक है ‘माई महारानी आ गईली’ इसके बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।